फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Shashi Tharoor accepts Chandrasekhar's challenge to debate on development of Thiruvananthapuram

Election: शशि थरूर ने स्वीकारी केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर की चुनौती, तिरुवनंतपुरम के विकास पर बहस के लिए तैयार

Mon, 08 Apr 2024 10:33 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनतपुरम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 08 Apr 2024 10:33 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम के विकास को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की खुली बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर बहस करने से बच रही है। 

विज्ञापन
Shashi Tharoor accepts Chandrasekhar's challenge to debate on development of Thiruvananthapuram
शशि थरूर-राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के विकास को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। अब इस लोकसभा सीट से तीन बार के सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर की खुली बहस की चुनौती स्वीकार की है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा सीट के विकास को लेकर बहस करने से बच रही है। 

विज्ञापन


मैं बहस का स्वागत करता हूं- शशि थरूर
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की की चुनौती को स्वीकार करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं बहस का स्वागत करता हूं लेकिन तिरुवनंतपुरम की जनता जानती है कि इस बहस से अब तक कौन बचता आ रहा है। उन्होंने  एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आइए हम बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाजपा की 10 वर्षों की नफरत की राजनीति के प्रचार पर बहस करें।

विज्ञापन

 

विकास कार्यों पर दी बहस की चुनौती
शशि थरूर ने कहा कि आइए हम तिरुवनंतपुरम के विकास और प्रगति पर चर्चा करें। उन्होंने अपने पोस्ट में चंद्रशेखर द्वारा दी गई की चुनौती का वीडियो भी साझा किया। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इससे पहले कह चुके हैं कि मैं शुरू से यह कहता आ रहा हूं और तिरुवनंतपुरम के विकास को लेकर बहस करने के लिए तैयार हूं।

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर रोमांचक है मुकाबला
इस बार तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इस सीट से तीन बार के सांसद शशि थरूर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है। इसके अलावा सीपीआई के पन्नियन रवींद्रन भी इस सीट से ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि तिरुवनंतपुरम समेत केरल के 20 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed