फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Kharge other big leaders

Poll Campaigning: पीएम मोदी दो राज्यों में भरेंगे हुंकार, ओडिशा की कमान शाह के हाथ; जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा

Tue, 28 May 2024 05:56 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 28 May 2024 05:56 AM IST
सार

एक जून को होने वाले अंतिम दौर के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा एक ही दिन में चार राज्यों में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल और झारखंड, अमित शाह ओडिशा, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Kharge other big leaders
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

छह दौर के चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव एक जून को होना है। एक जून को होने वाले मतदान से पहले भाजपा आलाकमान पूरी ताकत झोंक रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो राज्यों में तीन चुनावी रैलियां और एक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री इन राजनीतिक कार्यक्रमों के अलावा बंगाल में दो और कार्यक्रमों में भी शरीक होंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा दौरे पर तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में तीन चुनावी रैली करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी प्रचार की शुरुआत झारखंड के दुमका से करेंगे।
विज्ञापन


झारखंड और बंगाल को साधने की अंतिम कोशिशें
पीएम मोदी झारखंड के दुमका में दोपहर लगभग 12.15 बजे से चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे। बंगाल में पीएम मोदी दोपहर करीब ढाई बजे बारासात में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम करीब चार बजे से जादवपुर में रैली प्रस्तावित है। शाम लगभग 5.55 बजे पीएम मोदी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उत्तर कोलकाता में भाजपा ने रोड शो की योजना बनाई है। रोड शो का समय शाम करीब 6 बजे से तय किया गया है। रोड शो के बाद पीएम मोदी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह और पार्टी प्रमुख नड्डा के कार्यक्रम
ओडिशा दौरे पर शाह भद्रक लोकसभा सीट पर चांदबली में दोपहर करीब 12.30 बजे प्रचार करने जाएंगे। इसके बाद जाजपुर में दोपहर करीब सवा दो बजे एक और जनसभा होगी। दिन की अंतिम चुनावी रैली में शाह पुरी के नीमापाड़ा में जनता को संबोधित करेंगे। यह जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के दायरे में आता है। शाह के अलावा जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के मंडी में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राजधानी शिमला में भी एक चुनावी रैली प्रस्तावित है। नड्डा किन्नौर जिले में सुबह 11 बजे, जबकि शिमला में रामपुर के ननखड़ी मैदान में दोपहर 1.20 से चुनावी रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग चरणों में अब तक कितनी वोटिंग हुई
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 66.14%, दूसरे चरण में 66.71% और तीसरे चरण में 65.68% वोटिंग दर्ज की गई। 2019 के मुकाबले तीन चरणों में इस बार कम वोटिंग हुई थी। हालांकि, चौथे दौर में 96 सीटों पर 69.16 मतदान हुआ जबकि 2019 में इन सीटों पर 69.12% वोटिंग हुई थी। पांचवें दौर में सभी आठ राज्यों में 62.20 फीसदी मतदान हुआ। छठे चरण में 63.36 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed