फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues

हरियाणा निकाय चुनाव: मतदाताओं का जोश हाई, दिग्गजों ने डाला वोट, युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी उत्साह, Photos

Sun, 02 Mar 2025 12:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं का जोश हाई है। युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग और महिला मतदाता भी वोट डालने के लिए उत्साहित हैं। कई मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी लाइनें भी लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
मतदान के लिए पहुंची महिलाएं व युवतियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के 40 निकायों में आज मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के लिए मतदाताओं को जोश हाई है। राजनीति के दिग्गज भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


9 नगर निगम में मेयर पद के लिए 39 उम्मीदवार, 5 नगर परिषदों में प्रधान पद के लिए 27 और 23 नगर पालिकाओं में प्रधान के लिए 151 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, वार्ड सदस्यों के लिए 2,330 उम्मीदवारों की किस्मत  ईवीएम में बंद हो जाएगी। चुनाव के लिए 55 लाख मतदाता अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इनमें लगभग 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिला व 184 अन्य मतदाता हैं। इनके लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
बवानी खेड़ा में वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला। - फोटो : संवाद

बवानी खेड़ा के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दक्षिण कक्ष में बने वार्ड नंबर 11 के मतदान केंद्र की एक मशीन में गड़बड़ी आने से वोटरों में हड़कंप बच गया, लेकिन मौके पर मौजूद नगर पालिका सचिव विनय कुमार व नायब तहसीलदार अंकित कुमार मौके पर पहुंचे और मशीन के बटन को ठीक किया ।इस अवसर पर नपा सचिव विनय कुमार ने बताया कि मशीन के बटन में दबाने में थोड़ी सी दिक्कत थी उसे ठीक कर दिया। वहीं 16 मतदान केंद्रों में शांति से मतदान किया जा रहा है।

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
नारनौंद में मदतान के लिए लगी महिलाओं की लाइन। - फोटो : संवाद
नारनौंद नगर पालिका की सभी 16 बूथों पर शांतिप्रिय तरीके से मतदान चल रहा है। यहां महिला वोटरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर महिलाओं की खासी लंबी लाइन लगी हुई है। 
विज्ञापन

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
परिवार के साथ वोट डालने के बाद करनाल विधायक जगमोहन आनंद। - फोटो : संवाद
करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद उन्होंने ऊंगली पर लगी स्याही के निशान दिखाते हुए फोटो खिचवाई और लोगों से भी अपील की है कि घरों से निकले और अपने मत का उपयोग करें।

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
बुजुर्गों को वोट डलवाने लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
करनाल प्रेम नगर के पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे विकलांग 55 वर्षीय सुरेश कुमार। उनके परिवार के लोग उन्हें पोलिंग बूथ तक लेकर आए थे। वहीं,  कलानौर नपा चुनाव में बुजुर्ग महिला शरबती (85) को वोट डलवाने के लिए परिजन लेकर आए।

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
अपने मताधिकारी का प्रयोग करतीं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल। - फोटो : संवाद
40 निकाय में दोपहर 12 बजे तक 14 फीसदी मतदान

हरियाणा के 40 निकायों में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी दिखी। दोपहर 12 बजे तक सिर्फ 14 फीसदी से ज्यादा मतदान हो सका था। रोहतक, गुरुग्राम और नूंह में मतदान के शुरुआत में ही ईवीएम मशीन के बिगड़ गई थी। इससे इन जगहों पर मतदान की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। हालांकि बाद में नई मशीन स्थपित कर मतदान शुरू करवा दिया गया था। वहीं, राज्य के दिग्गजों ने अपने बूथों पर मतदान किया। पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में मतदान किया। सबसे ज्यादा मतदान फतेहाबाद में 43 फीसदी, नारनौल में 39 फीसदी और कैथल में 35 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं, सबसे कम मतदान अंबाला में 10 फीसदी और करनाल में 11 फीसदी दर्ज हुआ।

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने परिवार के साथ डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पत्नी एवं नप की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा के साथ महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए मन बनाया हुआ है। भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। पूरे शहर में चुनाव शांतिपर्ण व समय से चल रहा है। लोगों को चुनाव में आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए।

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
चुनावी ड्यूटी के दौरान गपशप करतीं महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बेरी में चुनाव की ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन पर व्यस्त महिला पुलिस कर्मी।

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
95 साल की बुजुर्ग महिला को मतदान केंद्र लाया युवक। - फोटो : संवाद
कैथल में 95 वर्ष की शिशोदेवी ने मतदान किया। शिशो देवी इससे पहले 2005 में पार्षद रह चुकी है। उनके पौत्र उन्हे गोद में उठाकर पोलिंग बूथ तक लेकर आए और उनसे मतदान करवाया।

Photo Gallery of Haryana Local Body Elections voting continues
रोहतक में लाइनों में लगे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव में सुबह के 12 बजे तक का मतदान हो चुका है। जींद और महेंद्रगढ़ में मतदान में तेजी आई है। जींद में जहां अब तक 34.6 फीसदी मतदान हो चुका है, वहीं महेंद्रगढ़ में 34.2 फीसदी मतदाता अपने वोट डाल चुके हैं। नगर निगम रोहतक में 11.1 फीसदी और सोनीपत में 6.6% वोटिंग रिकाॅर्ड की गई है। सोनीपत और रोहतक में अपेक्षाकृत तेजी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed