फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Odisha Assembly Election Results 2024 BJP INC Parties Winning Candidates List News in Hindi

Polls: ओडिशा में भाजपा 78 सीटें जीती, बीजद मात्र 51 सीटों पर सिमटी; जानें अन्य दलों का हाल

Wed, 05 Jun 2024 02:03 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2024 02:03 AM IST
सार

Odisha Vidhan Sabha Chunav Result 2024: ओडिशा में भाजपा को लोकसभा और विधानसभा सीटों में फायदा हुआ है। भाजपा ने विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
Odisha Assembly Election Results 2024 BJP INC Parties Winning Candidates List News in Hindi
Odisha Vidhan Sabha Chunav Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024  के नतीजे आ चुके हैं। साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं। राज्य में भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं। 78 सीटें जीत कर भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाई गई थी। वहीं, भाजपा ने लोकसभा की 21 में से 20 सीटें जीत ली है। वहीं, एक सीट कांग्रेस के खाते में गई हैं। यहां सत्तारूढ़ बीजद का खाता भी नहीं खुल सका है।

विज्ञापन


यहां देखें जीत के आंकड़े
 
पार्टी           जीत 
भाजपा 78
बीजद 51
कांग्रेस 14
सीपीआईएम     01
आईएनडी 03

ओडिशा में घमासान
2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजद की तरफ से नवीन पटनायक एक बार चुनावी मैदान में हैं तो दूसरी तरफ भाजपा ने बिना किसी क्षेत्रीय चेहरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे यह चुनाव लड़ा। ओडिशा विधानसभा की 147 सीट और लोकसभा की 21 सीटों के लिए 13 मई से एक जून तक चार चरणों में मतदान हुआ और नतीजे आज आएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया टूडे एक्सिस एग्जिट पोल का अनुमान था कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में 62-80 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजद को भी 62-80 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस के खाते में पांच से आठ सीटें जाने की संभावना है। बता दें कि ओडिशा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सीटों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में था यह हाल
2019 के विधानसभा चुनावों में बीजद को 112 सीटें मिली थीं। जबकि भाजपा को 23 सीटें, कांग्रेस को नौ, सीपीआई एम को एक और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। इस चुनाव में बीजद को करीब 45 फीसदी वोट मिले थे। जबकि भाजपा को करीब 33 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस के खाते में 16 फीसदी वोट और अन्य को 6 फीसदी वोट मिले थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed