{"_id":"66697738ce3ba56c570472c7","slug":"new-odisha-cm-mohan-charan-and-deputy-cms-profile-news-in-hindi-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Odisha: दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Odisha: दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार
Wed, 12 Jun 2024 06:27 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
ओडिशा में बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण हो गया। मोहन चरण माझी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह ओडिशा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और कनक वर्धन सिंह देव समेत ने शपथ ली। इसके अलावा 13 अन्य विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इस तरह से ओडिशा की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 16 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दोनों उपमुख्यमंत्रियों से उम्र में सबसे छोटे हैं। उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव पूरे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंत्री हैं।आइये जानते हैं ओडिशा के नए मंत्रिमंडल के बारे में...
| उम्र | मंत्री | सीट | शिक्षा | संपत्ति (करोड़ रुपये में) |
| 52 | मोहन चरण माझी | क्योंझर (एसटी) | स्नातक पेशेवर | 1.98 |
| 67 | कनक वर्धन सिंह देव | पटनागढ़ | 12वीं पास | 67.31 |
| 57 | प्रभाती परिडा | नीमापारा | स्नातकोत्तर | 3.64 |
| 28 | सूर्यवंशी सूरज | धामनगर (एससी) | स्नातक पेशेवर | 0.6 |
| 46 | नित्यानंद गोंड | उमरकोट (एसटी) | स्नातकोत्तर | 0.61 |
| 56 | पृथ्वीराज हरिचंदन | चिलिका | स्नातकोत्तर | 0.76 |
| 54 | रबी नारायण नाइक | कुचिंडा (एसटी) | 12वीं पास | 1 |
| 48 | गणेश राम सिंहखुंटिया | जशीपुर (एसटी) | अन्य | 1.01 |
| 52 | मोहन चरण माझी | क्योंझर (एसटी) | स्नातक पेशेवर | 1.98 |
| 66 | प्रदीप बाल सामंत | सुकिंडा | डॉक्टरेट | 17.3 |
| 57 | बिभूति भूषण जेना | गोपालपुर | स्नातक | 2.23 |
| 64 | सुरेश पुजारी | ब्रजराजनगर | स्नातकोत्तर | 2.97 |
| 48 | गोकुलानंद मलिक | पोलासरा | स्नातक | 4.92 |
| 38 | संपद चंद्र स्वैन | पारादीप | स्नातकोत्तर | 4.97 |
| 60 | कृष्ण चंद्र पात्रा | ढेंकनाल | स्नातकोत्तर | 7.67 |
ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
- फोटो :
AMAR UJALA
दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा सीएम
क्योंझर जिले की क्योंझर (एसटी) सीट से जीते मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी चौथी बार विधायक बने हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.97 करोड़ रुपये बताई है। मोहन चरण माझी के ऊपर 95 लाख रुपये का कर्ज भी है। 52 साल के मोहन माझी दोनों उपमुख्यमंत्रियों में सबसे कम उम्र के हैं। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की उम्र 57 साल तो दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव की उम्र 67 साल है। वहीं धामनगर (एससी) सीट से जीते 28 वर्षीय सूर्यबंशी सूरज पूरे मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री हैं। सूरज स्नातक पेशेवर हैं और उन्होंने अपनी संपत्ति 60 लाख बताई है।

Istock
मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं दोनों उपमुख्यमंत्री
पुरी जिले की नीमापाडा सीट से जीतीं उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने अपने चुनावी हलफनामे में 3.64 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। प्रभाती के ऊपर कोई कर्ज नहीं है। इसी तरह दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 67.30 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। उनके ऊपर 75 लाख रुपये का कर्ज भी है। कनक वर्धन पूरे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंत्री भी हैं।
बता दें कि सिंह देव पटना के बोलनगीर के तत्कालीन राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पटनागढ़ सीट से चुनाव में जीत दर्ज की है। धामनगर विधायक सूर्यबंशी सूरज मंत्रिमंडल में सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। सूरज ने अपनी संपत्ति 60 लाख बताई है।

Mohan Majhi
- फोटो :
Amar Ujala
उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन के पास आठ वाहन
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास दो वाहन हैं। इनमें एक फॉर्च्यूनर कार है जिकी कीमत 25 लाख रुपये बताई है। मुख्यमंत्री के पास एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी है। इसकी कीमत उन्होंने 30 हजार रुपये बताई है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने पास आठ वाहनों का जिक्र किया है। इनमें से पांच वाहन कनक वर्धन सिंह देव के नाम पर हैं। वहीं, तीन वाहन उनकी पत्नी के नाम पर हैं। कनक वर्धन के नाम पर 25 हजार की महिंद्रा जीप, 1.40 लाख की टोयोटा इनोवा, 7.50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, 50 हजार की टोयोटा नैनो और 13 लाख की टोयोटा इनोवा कार है। इसी तरह उनकी पत्नी के नाम पर 13.50 लाख की होंडा सिविक बाइक, 25 हजार की ब्यूक बाइक और 17.50 लाख की महिंद्रा XUV कार है।
दूसरी उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा के पास कुल चार वाहन हैं। इनमें खुद के नाम पर 13.46 लाख की टोयोटा इनोआ कार है। वहीं परिडा के पति के नाम पर 15 हजार की बाइक हीरो होंडा हंक, 75 हजार की बाइक बजाज पल्सर और 35 हजार की टीवीएस जुपिटर है।

मोहन माझी
- फोटो :
Doordarshan
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री परिडा के पास एलएलबी की डिग्री
मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी स्नातक पेशेवर हैं। उन्होंने 1993 में सीएस कॉलेज चंपुआ से बीए किया है। इसके बाद मोहन ने 2011 में ढेंकनाल लॉ कॉलेज से एलएलबी किया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने 1995 में एलएलबी किया। इसी साल वह ओडिशा उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता नामांकित हो गईं। वहीं 2005 में उन्होंने लोक प्रशासन विषय में एमए की डिग्री हासिल की। इसी तरह दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव 12वीं पास हैं। वहीं सुकिंदा सीट से विधायक बने प्रदीप बाल सामंत मंत्रिमंडल में सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। 66 वर्षीय प्रदीप ने डॉक्टरेट की डिग्री ली है और उन्होंने अपनी संपत्ति 17.30 करोड़ बताई है।

PTI
कमाई के मामले में मुख्यमंत्री से आगे हैं परिडा
मुख्यमंत्री माझी के चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में उनकी कुल कमाई 4.22 लाख रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की कमाई 13.50 लाख रुपये हुई। इसी तरह उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में 9.85 लाख रुपये की कमाई रही। जबकि उनकी पत्नी की इस दौरान कमाई 12.35 लाख रुपये रही।
दूसरी उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में उनकी कमाई नौ लाख से ज्यादा रही। जबकि उनके पति की इस दौरान कमाई 22.77 लाख रुपये रही।