{"_id":"66685311b5a04fb193081c61","slug":"new-odisha-chief-minister-mohan-charan-majhi-profile-and-political-career-news-in-hindi-2024-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहन माझी का सफरनामा: सरपंच के तौर पर शुरू की सियासत, चौथी बार विधायक बने, ओडिशा में भाजपा के पहले सीएम","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
मोहन माझी का सफरनामा: सरपंच के तौर पर शुरू की सियासत, चौथी बार विधायक बने, ओडिशा में भाजपा के पहले सीएम
Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। क्योंझर से विधायक मोहन चरण माझी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। यह फैसला 11 जून को हुई विधायक दल की बैठक में लिया गया। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।ओडिशा में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 12 जून को होना है। भाजपा पहली बार ओडिशा में अपनी सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 147 में से 78 सीटें जीती हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।
आइये जानते हैं कि नए मुख्यमंत्री मोहन माझी कौन हैं? उनका सियासी सफर कैसा रहा है?
ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक्स
विधानसभा चुनाव में क्योंझर सीट से जीते
ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री मोहन माझी होंगे। आदिवासी नेता मोहन ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में क्योंझर सीट से जीत हासिल की है। इस चुनाव में उन्होंने बीजू जनता दल की मीना माझी को 11,577 मतों से शिकस्त दी है। यह 52 वर्षीय भाजपा नेता की विधानसभा चुनाव में चौथी जीत है। वह ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रह चुके हैं।

मोहन माझी
- फोटो :
ANI
ऐसा रहा है सियासी सफर
मोहन चरण माझी का जन्म 1972 में ओडिशा में हुआ था। उनके पिता का नाम गुनाराम माझी है। उनकी शादी डॉ. प्रियंका मरांडी से हुई है और उनके दो बेटे हैं। मोहन चरण माझी ने अपना सियासी करियर एक सरपंच के रूप में शुरू किया था। उन्होंने यह जिम्मेदारी 1997 से 2000 के बीच संभाली। 1997 में उन्हें भाजपा ओडिशा आदिवासी मोर्चा के सचिव की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा मोहन स्थानीय स्तर पर युबज्योति क्लब, रायकला के अध्यक्ष, बाबा धबलेश्वर महादेव मंदिर समिति, रायकला के सदस्य और भाजपा ओडिशा एसटी मोर्चा के महासचिव जैसे पदों पर भी रहे।

2000 में पहली बार बने विधायक
मोहन चरण माझी चार बार के विधायक हैं। वह पहली बार 2000 में क्योंझर (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2004, 2019 और अब 2024 में भी क्योंझर सीट से जीते हैं।

PTI
फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं मोहन
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में मोहन ने अपनी संपत्ति 1.97 करोड़ रुपये घोषित की थी। वह खुद को पेशे से किसान और समाजसेवक बताते हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो माझी स्नातक पेशेवर हैं। 1993 में सीएस कॉलेज चंपुआ से बीए किया है। इसके बाद मोहन ने 2011 में ढेंकनाल लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. किया है। यात्रा और खेल का शौक रखने वाले मोहन रायकला, क्योंझर में राइजिंग स्टार क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं।

12 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
ओडिशा में नए मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होगा। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल हो सकता है। ओडिशा में पहली बार बन रही भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां हो गई है। शपथग्रहण के लिए राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान को संवारा गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 30,000 लोग शामिल हो सकते हैं। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।