फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Modi never takes leave and Rahul Gandhi goes abroad for summer; no match between two: Amit Shah

Karnataka: ‘मोदी छुट्टी नहीं लेते और राहुल विदेश में छुट्टी मनाते हैं’, शाह बोले- दोनों में कोई मुकाबला नहीं

Tue, 02 Apr 2024 04:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 02 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के उत्तरी बंगलूरू में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी कभी छुट्टी नहीं लेते और राहुल छुट्टियां मनाने विदेश जाते हैं। दोनों के बीच कोई मुकाबला ही नहीं है। 

विज्ञापन
Modi never takes leave and Rahul Gandhi goes abroad for summer; no match between two: Amit Shah
अमित शाह - फोटो : X @AmitShah

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। जीत हासिल करने के लिए तमाम दलों के बीच बयानबाजियों का सिलसिला भी जोर पकड़ रहा है। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। दरअसल शाह उत्तरी बंगलूरू लोकसभा सीट में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन को परिवारवादियों का गठबंधन करार दिया।  

विज्ञापन


मोदी-राहुल के बीच कोई मुकाबला नहीं- शाह 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कर्नाटक में भाजपा सभी 28 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार और घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन के बीच कोई मुकाबला नहीं है। शाह ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी छुट्टी नहीं लेते और कांग्रेस नेता राहुल गांधी गर्मियां शुरू होते ही विदेश यात्रा पर चले जाते हैं। ऐसे में दोनों के बीच कोई मुकाबला ही नहीं है।
विज्ञापन


विपक्ष पर अमित शाह का वार
दरअसल अमित शाह उत्तरी बेंगलूरू के पैलेस ग्राउंड में पांच लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान विपक्ष को परिवारवादियों का गठबंधन करार दिया। उन्होंने दावा किया कि मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 10 वर्षों के शासन के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। उन्होंने कहा कि 2014 में कर्नाटक की जनता ने हमें 17 सीटों पर जीत दिलाई। इसके बाद 2019 में 25 सीटों पर भाजपा को जीत मिली लेकिन इस बार जनता से अनुरोध है कि भाजपा गठबंधन को सभी 28 सीटों पर जीत दिलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवमोगा से ताल ठोकेंगे ईश्वरप्पा, शाह के साथ नहीं बनी बात 
उधर कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता के.एस.ईश्वरप्पा का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया था। बातचीत के दौरान शाह ने ईश्वरप्पा को शिवमोगा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहा। ईश्वरप्पा ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के फैसले पर अडिग हैं। दरअसल पूर्व उपमुख्यमंत्री अपने बेटे के.ई.कांतेश को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे हैं।  इसलिए उन्होंने घोषणा की है कि वह शिवमोगा से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि शिवमोगा से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई.राघवेंद्र को दोबारा टिकट दिया है। ईश्वरप्पा ने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने उनके बेटे को टिकट देने का वादा किया था लेकिन उन्हें धोखा दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed