फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   mahua moitra said victory will be fitting reply to expulsion from lok sabha

Mahua Moitra: 'जीत ही मेरा जवाब होगी', जानिए लोकसभा से निष्कासन पर क्या बोलीं महुआ मोइत्रा

Tue, 02 Apr 2024 11:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Apr 2024 11:43 AM IST
सार

महुआ मोइत्रा ने कहा कि मुझे जीत को लेकर कोई शक नहीं है। बस देखना ये है कि जीत कितनी बड़ी होगी और यह 4 जून को तय हो जाएगा। मैं यहां के लोगों के बीच रही हूं और विधायक रहने के समय से मैं यहां हूं।

विज्ञापन
mahua moitra said victory will be fitting reply to expulsion from lok sabha
महुआ मोइत्रा चुनाव प्रचार के दौरान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी महुआ मोइत्रा आम चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं। महुआ मोइत्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत ही उनके लोकसभा से निष्कासन का सही जवाब हो सकती है। महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भारत एक महान देश है, जिसे फासीवादियों द्वारा तबाह नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त 
मीडिया से बात करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि 'मुझे जीत को लेकर कोई शक नहीं है। बस देखना ये है कि जीत कितनी बड़ी होगी और यह 4 जून को तय हो जाएगा। मैं यहां के लोगों के बीच रही हूं और विधायक रहने के समय से मैं यहां हूं। इसलिए मेरा यहां के लोगों से काफी जुड़ाव है।' महुआ मोइत्रा को टीएमसी ने एक बार फिर से कृष्णानगर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। महुआ पिछला लोकसभा चुनाव भी टीएमसी के टिकट पर कृष्णानगर से ही जीतीं थी। उन्होंने कहा कि 'लोकसभा से निष्कासित कर मेरी छवि को खराब करने की साजिश रची गई और लोकसभा चुनाव में जीत ही मेरा जवाब होगी।'
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर साधा निशाना
महुआ मोइत्रा अपने बेबाक बयानों और भाजपा सरकार पर तीखा हमला करने के लिए जानी जाती हैं। बीते साल दिसंबर में संसद की समिति ने पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को दोषी माना था और उन्हें संसद सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। भाजपा पर निशाना साधते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि 'मैं संसद में अपने पहले भाषण से कहती आ रही हूं। भाजपा भारत के संसदीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, लेकिन भारत महान देश है और यह फासीवादी ताकतों से तबाह नहीं होगा।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की छापेमारी और ईडी के समन मिलने पर महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां भाजपा का ही हिस्सा हैं। मोइत्रा ने आरोप लगाया कि सीबीआई और ईडी उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने और उनके चुनाव अभियान को बर्बाद करने के लिए काम कर रही हैं। मोइत्रा ने कहा कि चुनाव आयोग की भी विश्वसनीयता नहीं बची है। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति सरकार के दो तिहाई बहुमत वाली समिति कर रही है। यह पूरी कवायद फर्जी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed