फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: PM Modi retaliated on Lalu Yadav statement related to reservation for Muslims said my claim approved

LS Polls: मुसलमानों को आरक्षण से जुड़े लालू के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, बोले- मेरे दावे पर लगाई मुहर

Tue, 07 May 2024 04:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 May 2024 04:30 PM IST
सार

पीएम ने कहा कि इतने दिनों से मैं देश से कह रहा था कि कांग्रेस और उसके साथी बहुत खतरनाक खेल में लगे हैं, आज INDI गठबंधन के सबसे बड़े नेता ने इससे पर्दा भी उठा दिया है।

विज्ञापन
LS Polls: PM Modi retaliated on Lalu Yadav statement related to reservation for Muslims said my claim approved
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू यादव के बयान को लेकर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच हो रहा है। BJP-NDA का पूरा प्रयास अपनी मेहनत से देशवासियों को संतुष्ट करने का है, वहीं इंडि-अघाड़ी वाले अपनी साजिशों से अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण में लगे हैं। आज के दिन कांग्रेस और INDI गठबंधन ने अपनी बहुत खतरनाक साजिश पर खुद ही मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि इतने दिनों से मैं देश से कह रहा था कि कांग्रेस और उसके साथी बहुत खतरनाक खेल में लगे हैं, आज INDI गठबंधन के सबसे बड़े नेता ने इससे पर्दा भी उठा दिया है। ये बिहार में अभी-अभी जेल से बाहर आए हैं। इन्होंने आज मीडिया के सामने साफ कहा है कि INDI गठबंधन की सरकार आई तो देश में मुसलमानों को आरक्षण देंगे और पूरा का पूरा देंगे। INDI गठबंधन का कहना है कि ये पूरा का पूरा आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र की जनता आतुर है! 4 जून के बाद इंडि-अघाड़ी वालों की झंडी उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। चुनाव से पहले ये जो भानुमति का कुनबा जुड़ा था, ये 4 जून को रेत के टीले की तरह बिखरने वाला है। आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, हर ओर भाजपा और NDA को भरपूर समर्थन मिल रहा है।  तीसरे चरण के मतदान ने ये साफ कर दिया है कि 4 जून को इंडि-आघाड़ी की एक्सपायरी डेट तय हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि INDI अघाड़ी का कोई हथकंडा जनता के सामने नहीं चल रहा है। यह हताशा सीमा पार भी दिखाई दे रही है। यहां वाली A टीम हार रही है, इसलिए कांग्रेस की सीमा पार वाली B टीम एक्टिव हो गई है। सीमा पार से कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए जा रहे हैं तो बदले में कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है।


उन्होंने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता का बयान तो और भी खतरनाक है। ये कांग्रेसी मिलकर अब आतंकी कसाब का पक्ष ले रहे हैं। कांग्रेस के समय विदेश राज्य मंत्री और परिवार के करीबी ने कसाब को निर्दोष बता दिया है, यह मुंबई हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों, यह मुंबई हमले में सभी आतंकियों को मारने वाले सुरक्षाबलों का अपमान है। देश को किस तरफ ले जाना चाह रही है कांग्रेस?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed