{"_id":"6642cf68581b6912450a32f8","slug":"ls-polls-nashik-s-govardhan-village-boycotts-elections-accuses-gram-sevak-of-corruption-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: नासिक के गोवर्धन गांव ने किया चुनाव बहिष्कार, ग्राम सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
LS Polls: नासिक के गोवर्धन गांव ने किया चुनाव बहिष्कार, ग्राम सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप
Tue, 14 May 2024 08:11 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 14 May 2024 08:11 AM IST
सार
नासिक के गोवर्धन गांव के मतदाताओं ने 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। गांववासियों ने ग्राम सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नासिक के गाेवर्धन गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नासिक के गोवर्धन गांव के मतदाताओं ने 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। गांववासियों ने ग्राम सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
20 मई को भारत में लोकसभा के पांचवे चरण का चुनाव होना है। पांचवें चरण में नासिक समेत महाराष्ट्र की 13 सीटों का चुनाव होगा। इसी बीच महाराष्ट्र के नासिक जिले के गोवर्धन गांव से गांव सेवक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही गांववासियों ने उस चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी।
बहिष्कार की घोषणा के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला मजिस्ट्रेट जलज शर्मा ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान किया जाएगा, उन्हें बहिष्कार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतदान के बहिष्कार की घोषणा सुनने के बाद उन लोगों से बात की जा रही है। उनको आश्वासन दिया है कि समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन शिकायत के बाद कार्रवाई के लिए कुछ नियम तय है, कुछ प्रक्रियाएं है। उसी के तहत काम किए जाते हैं। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत पर कार्रवाई होगी। गांव प्रतिनिधि आकर मिले। बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकालेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी के उम्मीदवार हेमंत गोडसे नासिक सीट पर उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के राजाभाऊ वाजे के सामने हैं। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीटों पर चुनाव हो गया है।