फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election: PM मोदी ने मतदान के बाद लोगों से की स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील, भीड़ में बच्चे को दुलारा

Tue, 07 May 2024 09:04 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 May 2024 09:04 AM IST
सार

लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है। लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Third phase voting PM Modi cast his vote amit shah Election news
पीएम मोदी - फोटो : ANI
 लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसमें गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटें शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। तीसरे चरण मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मस्ती भी की। उन्होंने बच्चे को अपनी गोद में लेकर दुलारा। मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की।

मतदान के बाद पीएम मोदी ने की मीडिया से बात

Lok Sabha Polls Third phase voting PM Modi cast his vote amit shah Election news
पीएम मोदी - फोटो : ANI
मीडिया से बात करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, "ये जो लोग दिन-रात दौड़ कर रहे हैं, अपने स्वास्थ्य की भी चिंता कीजिए। मीडिया की प्रतियोगिता भी इतनी है कि आपको समय से आगे दौड़ना पड़ता है। मैं तो यही प्रार्थना करुंगा अपने पुराने साथियों से की अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और पानी ज्यादा पीजिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और एनर्जी भी बनी रहती है।"
 

लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध

Lok Sabha Polls Third phase voting PM Modi cast his vote amit shah Election news
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करुंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है। उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आज तीसरे चरण का मतदान है। अभी तीन सप्ताह और मतदान चलेगा। मतदान के चार दौर आगे भी हैं। मेरा गुजरात में मतदान के नाते यही एक रेगुलर जगह है जहां से मैं मतदान करता हूं। अमित भाई यहां भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी 

Lok Sabha Polls Third phase voting PM Modi cast his vote amit shah Election news
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने बताया कि वे कल ही आंध्र प्रदेश से आए हैं। आज वह मध्य प्रदेश जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं कल ही आंध्र प्रदेश से आया हूं। यहां से मध्य प्रदेश जाना है। महाराष्ट्र जाना है, फिर आगे जाना है। इसलिए मैं ज्यादा बात तो नहीं कर पाऊंगा। लेकिन मैं उन लोगों का अभिवादन करता हूं जो मतदान की इस प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। भारत में चुनावी प्रक्रिया कैसी है, चुनावी प्रबंधन कैसा है।"
विज्ञापन

दुनिया के पास सीखने का मौका

Lok Sabha Polls Third phase voting PM Modi cast his vote amit shah Election news
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने बताया कि यह दुनिया के लिए सीखने का मौका है। दुनिया के विश्वविद्यालयों को इस पर केस स्टडी करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "यह लोकतंत्र का उत्सव न सिर्फ भारत में है, बल्कि इस साल पूरी दुनिया में है। इसके लिए चुनाव आयोग बहुत-बहुत अभिनंदन का अधिकारी है। मीडिया भी पूरी तरह चुनाव के रंग में रंग जाती है। यही मंथन देश के लोकतंत्र को मजबूती देता है। इस लोकतंत्र के पर्व में जो भी जितना योगदान दे रहा है, सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। इसे लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाएं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed