Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former MP Dharmendra Yadav meeting in mainpuri loksabha chunav 2024

UP: पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए से घबराया एनडीए, प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे

Fri, 01 Mar 2024 06:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 06:01 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में यहां नेताओं के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मैनपुरी पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Former MP Dharmendra Yadav meeting in mainpuri loksabha chunav 2024
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पीडीए से एनडीए घबराया हुआ है। 2024 में एनडीए की विदाई हो रही है। केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई और ईडी के नोटिस विरोधी दलों के नेताओं को भेजे जा रहे हैं। नोटिस का जवाब वोट के माध्यम से जनता केंद्र सरकार को देगी। पूर्व सांसद शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि सपा का अन्य दलों से गठबंधन देश की दिशा और दशा तय करेगा। देश की सरकार का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करता है। प्रदेश की कई सीटों पर भाजपा को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगा। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, महिला सभा जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed