{"_id":"65e4349dcbc6b8e90200bd6f","slug":"bjp-first-list-ok-sabha-election-2024-chandni-chowk-mp-dr-harsh-vardhan-announces-retirement-from-politics-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP First List: सांसद डॉ. हर्षवर्धन का राजनीति से संन्यास का एलान, पोस्ट कर लिखी चुनाव न लड़ने की वजह; जानें","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोक सभा","slug":"lok-sabha"}}
BJP First List: सांसद डॉ. हर्षवर्धन का राजनीति से संन्यास का एलान, पोस्ट कर लिखी चुनाव न लड़ने की वजह; जानें
Sun, 03 Mar 2024 02:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:07 PM IST
सार
डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब मैं वापस अपने काम की ओर लौटना चाहता हूं। कृष्णा नगर में मेरा ईएनटी क्लिनिक भी मेरी वापसी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
डॉ हर्षवर्धन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता गौतम गंभीर के बाद अब सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी राजनीति छोड़ने की घोषणा की है। चांदनी चौक से टिकट नहीं मिलने के बाद रविवार को एक्स पर किए काफी लंबे पोस्ट में उन्होंने समर्थकों को धन्यवाद देते हुआ कहा कि संघ नेतृत्व के आग्रह पर चुनावी मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन
उनके लिए राजनीति का मतलब मुख्य तीन शत्रु हैं जिनमें गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना था। तीस साल से ज्यादा का राजनीतिक सफर शानदार रहा। इस दौरान पांच विधानसभा व दो लोकसभा चुनाव लड़े। बड़े अंतर से जीत भी दर्ज की।
विज्ञापन
राज्य और केंद्र के साथ ही पार्टी संगठन में कई पदों पर काम किया। अब वापस जड़ों की तरफ लौटना चाहता हूूं। पचास साल पहले जब गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा के साथ कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया था, तब मानव जाति की सेवा ही आदर्श वाक्य था।
विज्ञापन
स्वयंसेवक के रूप में कतार के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने की कोशिश की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर पूरा विश्वास है। ये उनकी अद्भुत पारी रही। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर पोलियो मुक्त भारत बनाने में सहयोग किया।
केंद्र में मंत्री रहने के दौरान कोविड के समय देशवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल करने का मौका मिला। मुझे वादे निभाने हैं और सोने से पहले मीलों चलना है। मेरा एक सपना है। जानता हूं कि आपका आशीर्वाद हमेशा साथ रहेगा। कृष्णा नगर में मेरा ईएनटी क्लिनिक भी मेरी वापसी का इंतजार कर रहा है।
इससे पहले, पूर्व दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा की पहली लिस्ट आने से पहले ही सक्रिय राजनीति से अलग करने का आग्रह किया था।
भाजपा द्वारा जारी पहली लिस्ट में दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट शामिल है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर भाजपा ने सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है।
चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली से पार्षद व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत पर भाजपा ने भरोसा जताया है।