फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP First List lok sabha election 2024 Challenge to BJP to win Amroha Lok Sabha seat for fourth time

BJP First List: भाजपा के लिए चौथी बार इस सीट से जीतने की चुनौती... हारे प्रत्याशी पर लगाया दांव; देखें आंकड़े

Sun, 03 Mar 2024 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Mar 2024 02:15 PM IST
सार

भाजपा ने एक बार फिर पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर पर दांव खेला है। अमरोहा लोकसभा से तीसरी बार चौधरी कंवर सिंह तंवर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। इससे पहले वह 2014 के चुनाव में सांसद चुने गए थे। जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
BJP First List lok sabha election 2024 Challenge to BJP to win Amroha Lok Sabha seat for fourth time
BJP First List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं। शनिवार के शाम प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। अमरोहा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को प्रत्याशी बनाकर मैदान में भेजा है। 
विज्ञापन


वर्ष 1952 से अब तक बीजेपी अमरोहा लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव जीती है। जबकि वर्ष 2009 में बीजेपी-लोकदल गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव जीता था। लेकिन भाजपा के लिए चौथी बार लोकसभा सीट से चुनाव जीतने की चुनौती है।
विज्ञापन


आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 1991 में क्रिकेटर चेतन चौहान भाजपा प्रत्याशी थे और उन्होंने जनता दल के प्रत्याशी हरगोविंद सिंह को हराकर चुनाव जीता था। इस चुनाव में चेतन चौहान को 2 लाख 25 हजार 805 वोट मिले थे। जबकि हरगोविंद सिंह को 1 लाख 67 हजार 928 वोट मिले थे। लेकिन वर्ष 1998 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने चेतन चौहान पर दांव खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चेतन चौहान बसपा के आले हसन को हराकर लोकसभा सदस्य चुने गए थे। लेकिन इसके एक साल बाद ही 1999 में लोकसभा चुनाव हुआ। इस चुनाव में राशिद अल्वी बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। कड़के मुकाबले के बाद भी क्रिकेटर चेतन चौहान को राशिद अली के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था। 

इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन हुआ। ये सीट राष्ट्रीय लोकदल खाते में गई और देवेंद्र नागपाल गठबंधन प्रत्याशी बने। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महबूब अली को हराकर चुनाव जीता था। 

इसके बाद वर्ष 2014 के चुनाव में चौधरी कंवर सिंह तंवर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बने और उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी हुमैरा अख्तर को हराया था। वर्ष 1952 से लेकर अब तक के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने तीन लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा के लिए इस लोकसभा चुनाव में चौथी बार जीत हासिल करने की चुनौती रहेगी।

दो चुनावों के आंकड़े

लोकसभा सीट 2014
जीते वोट
कंवर सिंह तंवर, भाजपा 528880
हारे वोट
हुमैरा अख्तर, सपा 370666

लोकसभा सीट 2019
जीते वोट
कुंवर दानिश अली, बसपा 601082
हारे वोट
कंवर सिंह तंवर, भाजपा 537834

भाजपा संकल्प पत्र तैयार करने के लिए हर वर्ग का लेगी सुझाव
भाजपा हर वर्ग का सुझाव लेकर चुनाव का संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में एक एक पेटिका रखी जाएगी। इस पेटिका में कोई भी महिला या पुरुष अपना सुझाव लिखकर डाल सकता है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सतपाल सैनी ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश हित और समाज हित को ध्यान में रखते हुए कोई भी व्यक्ति पेटिका में सुझाव देगा। पार्टी के पदाधिकारियों को भी सुझाव दिए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 2047 तक विकासशील देशों की श्रेणी में लाने के लिए संकल्प लिए हैं। 

 

देश के विकास में कुछ कमियां रह जाती हैं। आम लोगों से उन कमियों के बारे में पता चलता है। इसी कारण पार्टी ने सुझाव के लिए यह नया कदम उठाया है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष आकाश पाल, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता, लोकसभा प्रभारी अशोक पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed