फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Elections Tejashwi Yadav Chatra Rally Updates BJP MLA purchase allegation

Jharkhand Elections: भाजपा बहुमत न मिलने पर MLA खरीदती है, संविधान नष्ट करने के प्रयास; जनसभा में बरसे तेजस्वी

Fri, 08 Nov 2024 03:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा (झारखंड) Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 08 Nov 2024 03:59 PM IST
सार

झारखंड में विधासभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने चतरा में आयोजित रैली में कहा कि अगर भाजपा को बहुमत नहीं मिलता है तो पार्टी विधायकों को खरीद लेती है।

विज्ञापन
Jharkhand Elections Tejashwi Yadav Chatra Rally Updates BJP MLA purchase allegation
तेजस्वी यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर आगामी 13 और 20 नवंबर को मतदान होने हैं। इससे पहले सत्ताधारी गठबंधन के अलावा विपक्षी पार्टियां भी जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। ताजा घटनाक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चतरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने विपक्षी दल भाजपा पर आरोप लगाया कि जब बीजेपी सरकार नहीं बना पाती है तो वह विधायकों को खरीद लेती है।
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सत्ता पाने के लिए मुख्यमंत्री को ही ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी भारत के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करना चाहती है।
विज्ञापन


मतगणना 23 नवंबर को होगी
गौरतलब है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक झारखंड में दो चरणों- 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। अलग-अलग राज्यों में कई सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाने हैं। दोनों राज्यों के आम चुनाव और उपचुनाव के बाद मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:
दल का नाम सीटों की संख्या
झामुमो 27
कांग्रेस 18
भाकपा माले 1
राजद 1

झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:

दल का नाम सीटों की संख्या
भाजपा 24
आजसू 3
राकपा (अप) 1
निर्दलीय 2

झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed