{"_id":"673ae509d7bf9b9378028544","slug":"jharkhand-election-phase-two-candidates-and-seats-polling-news-in-hindi-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Election Phase-2: झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में कहां-किनके बीच मुकाबला? जानें सभी 38 सीटों का हाल","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Jharkhand Election Phase-2: झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में कहां-किनके बीच मुकाबला? जानें सभी 38 सीटों का हाल
Wed, 20 Nov 2024 09:32 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 20 Nov 2024 09:32 AM IST
सार
Jharkhand Election Phase 2: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान आज यानी बुधवार को हो रहा है। दूसरे दौर में 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान है, जहां कुल 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
झारखंड में दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव आज हो रहा है। दूसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दूसरे दौर में कुल 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। सबसे ज्यादा धनबाद और गिरिडीह जिले की छह-छह सीटें हैं, जहां बुधवार को मतदान है। वहीं सबसे कम हजारीबाग और रामगढ़ जिले की एक-एक सीट पर वोटिंग हो रही है। इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 66.65 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के खास चेहरे कौन से हैं?
झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में चर्चित सीटों में बरहेट,गांडेय, दुमका, जामताड़ा, धनवार, सिल्ली, महेशपुर, झरिया, जामा और पोड़ैयाहाट शामिल हैं। दूसरे दौर में खास चेहरों की बात करें तो, इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम जैसे कई दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं। झरिया में चर्चित सिंह मेंशन की दो बहुओं के सियासी भाग्य का फैसला भी दूसरे दौर में होना है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 चरण 2
- फोटो : Amar ujala
किनके बीच मुकाबला है?
झारखंड में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा नीत एनडीए के बीच माना जा रहा है। दूसरे चरण की कुल 38 में से झामुमो ने 20 सीटों पर तो कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाकपा (माले) ने कुल चार सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से एक महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी है। वहीं, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दूसरे चरण में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
वहीं, दूसरी एनडीए में भाजपा ने 38 में से 32 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बाकी छह सीटों पर सुदेश महतो की आजसू चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
आइये जानते हैं कि दूसरे चरण की किन 38 सीटों पर मतदान है? इन सीटों पर उम्मीदवार कौन हैं? यहां किसके बीच मुकाबला है?