फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Jharkhand Assembly Elections 2024 AJSU Sudesh Mahato Manifesto Release News Update in Hindi

Jharkhand Elections: आजसू का घोषणा पत्र जारी; गरीबों को सालाना 1.21 लाख, सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण का वादा

Fri, 08 Nov 2024 10:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 08 Nov 2024 10:27 PM IST
सार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान दो चरणों में होने हैं। 13 और 20 नवंबर की वोटिंग से पहले आज आजसू ने घोषणा पत्र जारी किया। बता दें कि चुनाव नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Elections 2024 AJSU Sudesh Mahato Manifesto Release News Update in Hindi
आजसू ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : वीडियो ग्रैब- आजसू एक्स

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू ने घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी ने गरीब परिवारों को सालाना 1.21 लाख रुपये देने का वादा किया है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा, अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन्होंने महिला सिरक्षा के लिे अलग आयोग के गठन का भी एलान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हर नागरिक को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज
इन लुभावने वादों के अलावा आजसू ने कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए हॉस्टल और राज्य के हर नागरिक को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने का भी एलान किया। सुदेश महतो ने कहा, यह सरकार युवाओं का भविष्य संवारेगी। सभी को रोजगार मुहैया कराना हमारा संकल्प है।


मतगणना 23 नवंबर को होगी
गौरतलब है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक झारखंड में दो चरणों- 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। अलग-अलग राज्यों में कई सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाने हैं। दोनों राज्यों के आम चुनाव और उपचुनाव के बाद मतगणना 23 नवंबर को होगी।

झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:
दल का नाम सीटों की संख्या
झामुमो 27
कांग्रेस 18
भाकपा माले 1
राजद 1

झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:

दल का नाम सीटों की संख्या
भाजपा 24
आजसू 3
राकपा (अप) 1
निर्दलीय 2

झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed