फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Jammu Kashmir election Phase Two Candidates and voting news in hindi

J&K Polls: दूसरे चरण में छह जिलों में लोकसभा चुनावों से ज्यादा मतदान, श्री माता वैष्णो देवी सीट पर सबसे ज्यादा

Thu, 26 Sep 2024 07:02 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 26 Sep 2024 07:02 AM IST
सार

Jammu Kashmir Election Phase 2: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों पर 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। दूसरे दौर में कश्मीर घाटी की 15 सीटों और जम्मू संभाग की 11 सीटों पर बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया गया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir election Phase Two Candidates and voting news in hindi
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव चरण 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को खत्म हो गया। दूसरे चरण में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। दूसरे दौर में छह जिलों की कुल 26 सीटों के लिए मतदान कराया गया। बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण में उतरे 239 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। दूसरे दौर में श्रीनगर जिले की आठ सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद रियासी में छह, बडगाम में पांच, रियासी और पुंछ में तीन-तीन और गांदरबल में दो सीटों पर मतदान कराया गया। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के अनुसार, दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर के छह जिलों में 57.03 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 74.70 फीसदी वोटिंग रियासी जिले में तो सबसे कम श्रीनगर जिले में 29.81 फीसदी दर्ज की गई। दूसरे चरण में रियासी जिले की श्री माता वैष्णो देवी सीट पर सबसे ज्यादा 80.74 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार शाम चुनाव आयोग ने बताया था कि दूसरे चरण में छह जिलों में दर्ज कुल मतदान ने लोकसभा चुनाव 2024 में हुए मतदान को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटवार मतदान के आंकड़े

जिला सीट मतदान % 
बडगाम बडगाम 51.09
बडगाम बीरवाह 66.94
बडगाम खानसाहब 72.04
बडगाम चरार-ए-शरीफ 70.26
बडगाम चाडूरा 57.19
गांदरबल कंगन (एसटी) 72.18
गांदरबल गांदरबल 56.80
पुंछ मेंढर (एसटी) 71.60
पुंछ पुंछ हवेली 74.66
पुंछ सुरनकोट (एसटी) 74.95
राजोरी बुद्धल (एसटी) 70.14
राजोरी कालाकोट-सुंदरबनी 68.71
राजोरी नौशेरा 72.00
राजोरी राजोरी (एसटी) 70.56
राजोरी थन्नामंडी (एसटी) 72.92
रियासी गुलाबगढ़ (एसटी) 73.49
रियासी रियासी 72.06
रियासी श्री माता वैष्णो देवी 80.74
श्रीनगर सेंट्रल शालतेंग 31.83
श्रीनगर छानपोरा 29.50
श्रीनगर ईदगाह 36.95
श्रीनगर हब्बाकदल 19.81
श्रीनगर हजरतबल 32.35
श्रीनगर खानयार 26.08
श्रीनगर लाल चौक 32.67
श्रीनगर जद्दीबल 30.41

इससे पहले 18 सितंबर को हुए पहले चरण में 61.38 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा 80.20 फीसदी वोटिंग किश्तवाड़ जिले में तो सबसे कम पुलवामा जिले में 46.99 फीसदी दर्ज की गई थी। 

Jammu Kashmir election Phase Two Candidates and voting news in hindi
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 चरण 2 - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू कश्मीर में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (गठबंधन), पीडीपी के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने जम्मू में जहां सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, दूसरी ओर कश्मीर में कुछ ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी दोनों क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा अन्य छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।



आइये जानते हैं कि दूसरे चरण की किन 26 सीटों पर कितना मतदान हुआ? इन सीटों पर उम्मीदवार कौन है? यहां किसके बीच मुकाबला है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed