J&K Election Phase-1: जम्मू-कश्मीर में पाडर-नागसेनी और इंद्रवल में 80% से ज्यादा वोटिंग, जानें 24 सीटों का हाल
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए बुधवार शाम को मतदान खत्म हो गया। पहले दौर में सात जिलों की कुल 24 सीटों के लिए वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के वोटर टर्न आउट एप पर दर्ज रात साढ़े दस बजे तक आंकड़े के अनुसार, पहले चरण में यहां करीब 60 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 79.39 फीसदी वोटिंग किश्तवाड़ जिले में तो सबसे कम पुलवामा जिले में 46.65 फीसदी दर्ज की गई। किश्तवाड़ जिले की पाडर-नागसेनी और इंद्रवल सीटों पर 80% से ज्यादा वोटिंग हुई है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने पर इसमें बदलाव संभव है।
पहले चरण में मतदाता 219 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। पहले दौर में जहां मतदान हुआ, उनमें अनंतनाग की सात, पुलवामा की चार, किश्तवाड़, कुलगाम और डोडा की तीन-तीन और रामबन और शोपियां जिले की दो-दो सीटें शामिल हैं।
जम्मू कश्मीर में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (गठबंधन), पीडीपी के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने जम्मू में जहां सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं वहीं दूसरी ओर कश्मीर में कुछ ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। कांग्रेस नेकां के साथ गठबंधन में है और इसने जम्मू क्षेत्र में ही ज्यादातर चेहरे उतारे हैं। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी दोनों क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा अन्य छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
पहले चरण की किन 24 सीटों पर कितना मतदान हुआ? इन सीटों पर उम्मीदवार कौन रहा? यहां किसके बीच मुकाबला है?
सीट जिला मतदान (आंकड़े अंतिम नहीं) त्राल पुलवामा 43.21 अनंतनाग अनंतनाग 45.62 पांपोर पुलवामा 44.74 राजपोरा पुलवामा 48.07 अनंतनाग पश्चिम अनंतनाग 48.73 पुलवामा पुलवामा 50.42 जैनापोरा शोपियां 54.28 शंगस-अनंतनाग पूर्व अनंतनाग 56.72 शोपियां शोपियां 57.78 देवसर कुलगाम 57.33 श्रीगुफवारा-बिजबिहाड़ा अनंतनाग 60.33 डूरू अनंतनाग 61.61 कोकेरनाग (ST) अनंतनाग 62 कुलगाम कुलगाम 62.76 भद्रवाह डोडा 67.18 डी.एच. पोरा कुलगाम 68.45 रामबन रामबन 69.60 पहलगाम अनंतनाग 71.26 बनिहाल रामबन 71.28 डोडा डोडा 72.48 डोडा पश्चिम डोडा 75.98 किश्तवाड़ किश्तवाड़ 78.11 पाडर-नागसेनी किश्तवाड़ 80.67 इंद्रवल किश्तवाड़ 82.16