{"_id":"66f279d858cad5c864094682","slug":"jammu-kashmir-assembly-election-2024-phase-two-highlights-news-in-hindi-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K Polls Phase-2: 25 लाख से ज्यादा मतदाता, 239 उम्मीदवारों में छह महिलाएं, दूसरे चरण के चुनाव में क्या खास?","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
J&K Polls Phase-2: 25 लाख से ज्यादा मतदाता, 239 उम्मीदवारों में छह महिलाएं, दूसरे चरण के चुनाव में क्या खास?
Wed, 25 Sep 2024 06:14 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 चरण 2
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। आज दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान है। कुल 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दूसरे दौर में कश्मीर घाटी की 15 सीटों जबकि जम्मू संभाग की 11 सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।आइये जानते हैं जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के चुनाव की बड़ी बातें क्या हैं?
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 चरण 2
- फोटो :
AMAR UJALA
पहले जानते हैं चुनाव कार्यक्रम क्या है?
जम्मू कश्मीर में तीन चरण में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को मतदान कराया गया था। वहीं दूसरे चरण के चुनाव की बात करें तो इसके लिए अधिसूचना 29 अगस्त को जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर रही। 9 सितंबर तक उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिया। अब आज यानी 25 सितंबर को मतदान है।
इसके बाद तीसरे चरण में 1 अक्तूबर को बाकी 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। हरियाणा के साथ ही जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

दूसरे चरण में कितने मतदाता?
जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण की 26 विधानसभा सीटें हैं। इस चरण में 25,78,099 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। इनमें से 13,12,730 पुरुष मतदाता, 12,65,316 महिला मतदाता और 53 अन्य मतदाता शामिल हैं। दूसरे दौर में 18 से 19 साल की आयु के 1,20,612 युवा मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करने के लिए पात्र हैं। इनमें 11,294 पुरुष और 10,065 महिलाएं पहली बार के मतदाता हैं। दूसरे दौर में 19,201 दिव्यांग (PwD) और 85 साल से अधिक आयु के 20,880 मतदाता भी भाग लेंगे।

मतदान केंद्र कितने बने हैं?
चुनाव आयोग ने दूसरे दौर की 26 विधानसभा सीटों पर कुल 3,502 मतदान केंद्र बनाए हैं। मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोग ने कुछ विशेष कदम उठाए हैं। यहां खास तौर पर महिला केंद्रित पिंक स्टेशन, दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्र, युवाओं के लिए मतदान केंद्र और ग्रीन मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।

उम्मीदवारों के बारे में
जम्मू कश्मीर के दूसरे चरण के चुनाव में कुल 239 उम्मीदवार उतरे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने दूसरे चरण के 239 उम्मीदवारों में से 238 के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दौर में महज छह यानी तीन फीसदी महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। रिपोर्ट में शामिल किए गए 238 उम्मीदवारों में से 55 फीसदी (131) करोड़पति हैं। दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 5.80 करोड़ रुपये है।
एडीआर की रिपोर्ट देखें तो पता चलता है कि तमाम राजनीतिक दलों ने धनी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख दलों में कांग्रेस के छह में से छह उम्मीदवार (100%) करोड़पति हैं। इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस से 20 उम्मीदवारों में से 18 (90%), भाजपा से 17 उम्मीदवारों में से 13 (76%) और पीडीपी के 26 उम्मीदवारों में से 19 (73%) करोड़पति हैं। इन तमाम उम्मीदवारों 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति घोषित की है।

सबसे धनी उम्मीदवार अल्ताफ बुखारी
- फोटो :
एजेंसी
तीन सबसे अमीर प्रत्याशी
तीन सबसे धनी उम्मीदवारों की सूची देखें तो इसमें पहला नाम अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी का है। बुखारी श्रीनगर जिले की छानपोरा सीट से अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पार्टी के अध्यक्ष बुखारी ने अपनी संपत्ति 165 करोड़ रुपये बताई है। दूसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा हैं। श्रीनगर जिले की सेंट्रल शालतेंग सीट से चुनाव लड़ रहे कर्रा की संपत्ति 148 करोड़ की है। वहीं तीसरे स्थान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुश्ताक गुरु हैं। श्रीनगर जिले की छानपोरा सीट से उम्मीदवार मुश्ताक की दौलत 94 करोड़ की है।

49% उम्मीदवार कम से कम स्नातक
उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पर गौर करें तो 117 (47%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है। 114 (48%) उम्मीदवारों स्नातक या उससे ऊपर की डिग्री वाले हैं। छह उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। एक उम्मीदवार ने खुद को निरक्षर बताया है।

35% उम्मीदवार 25 से 40 वर्ष के
उम्मीदवारों की आयु के बारे में बात करें तो 84 (34%) उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 वर्ष के बीच है। 105 (44%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच बताई है। 49 (21%) उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 238 उम्मीदवारों में से 49 (21%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 37 (16%) उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।