{"_id":"66402b3fc4a0f04268091eb3","slug":"insult-to-president-pm-on-congress-leader-s-ram-temple-purification-remark-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर: PM मोदी बोले- कांग्रेस ने किया राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान, उसे शहजादे की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
राम मंदिर: PM मोदी बोले- कांग्रेस ने किया राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान, उसे शहजादे की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी
Sun, 12 May 2024 08:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, चतरा (झारखंड)
पीटीआई, चतरा (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 12 May 2024 08:07 AM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता 18वीं सदी की है। हाल ही में राष्ट्रपति ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और अब कांग्रेस नेता मंदिर की सफाई की बात कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या के राम मंदिर के दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी की आलोचना की और इसे महामहिम राष्ट्रपति का अपमान बताया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस को दो टूक कहा कि इस लोकसभा चुनाव में उसे अपने 'शहजादे' की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी।
विज्ञापन
दरअसल, पीएम मोदी शनिवार को चतरा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता विपक्ष की मान्यता हासिल करने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद छोटे दलों का विलय करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने 'शहजादे' की उम्र से कम सीट मिलेंगी। वैसे गठबंधन ने तो हार पहले ही स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता 18वीं सदी की है। हाल ही में राष्ट्रपति ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और अब कांग्रेस नेता मंदिर की सफाई की बात कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारें बनेंगी, जहां एकसाथ विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आदिवासियों को पूजते हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस उनके प्रति दिखाए गए सम्मान को पचा नहीं पा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ की योजना देश की संपत्ति मुसलमानों को सौंपने और अन्य पिछड़ा वर्ग), अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति का आरक्षण गठबंधन के वोट बैंक को सौंपने की है।
बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अयोध्या के राम मंदिर के शुद्धिकरण की बात कही थी। उन्होंने शु्क्रवार को कहा था कि 'इंडिया' के सत्ता में आने के बाद राम मंदिर का शुद्धिकरण कराया जाएगा। आप जानते हैं कि शंकराचार्य ने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया था, इसलिए चारों शंकराचार्य ही इसका शुद्धिकरण करेंगे।