फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi Accepts Invitation For Public Debate with PM Modi News in Hindi

Rahul Gandhi: 'अगर प्रधानमंत्री मोदी भी तैयार हैं तो...', सार्वजनिक बहस के सुझाव पर राहुल का जवाब

Sun, 12 May 2024 07:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 May 2024 07:37 AM IST
सार

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के दो पूर्व जजों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के मुद्दों पर आमने-सामने सार्वजनिक बहस करने का न्योता दिया था। इस पत्र पर वरिष्ठ पत्रकार एन. राम ने भी हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi Accepts Invitation For Public Debate with PM Modi News in Hindi
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिन दो पूर्व न्यायाधीशों और एक वरिष्ठ पत्रकार के पत्र का औपचारिक रूप से जवाब दिया। पत्र में राहुल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से बहस करने को कहा गया था। राहुल ने कहा कि वह या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बहस में भाग लेकर बहुत खुश होंगे। वायनाड सांसद ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री भी ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो उन्हें बताया जाए।

विज्ञापन


राहुल ने 'एक्स' पर कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रमुख दलों का एक मंच से अपना विजन देश के समक्ष रखना एक सकारात्मक पहल होगी। कांग्रेस इस पहल का स्वागत करती है और चर्चा का निमंत्रण स्वीकार करती है। देश प्रधानमंत्री से भी इस संवाद में हिस्सा लेने की अपेक्षा करता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ बहस करने के लिए 100% तैयार: राहुल
इससे पहले शुक्रवार को जब राहुल से सार्वजनिक बहस के न्योते के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री के साथ बहस करने के लिए 100% तैयार हूं, लेकिन मैं जानता हूं कि पीएम मेरे साथ बहस के लिए तैयार नहीं होंगे। कांग्रेस की ओर से ऐसी बहस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के दो पूर्व जजों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के मुद्दों पर आमने-सामने सार्वजनिक बहस करने का न्योता दिया था। इस पत्र पर वरिष्ठ पत्रकार एन. राम ने भी हस्ताक्षर किए हैं। 

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन बी लोकुर और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एपी शाह ने पत्र में लिखा है कि इस बहस से एक मिसाल कायम होगी और लोग दोनों नेताओं का पक्ष सीधे जान सकेंगे। इससे दोनों को लाभ होगा। चिट्ठी में कहा गया है कि दुनिया हमारे चुनाव पर उत्सुकता से नजर रखती है, ऐसे में बेहतर होगा कि जनता दोनों पक्षों के सवाल-जवाब सुने। इससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत मिलेगी। 

पत्र में दोनों पक्षों को इस बहस का न्योता स्वीकार करने की अपील की गई थी और साथ ही बहस की जगह, अवधि, प्रारूप और मॉडरेटर सभी का चयन परस्पर सहमति से तय करने की बात कही गई थी। गैर हाजिरी की स्थिति में दोनों नेताओं से अपना प्रतिनिधि भेजने की बात भी पत्र में है।


भाजपा का राहुल का पलटवार
राहुल की ओर से बहस की चुनौती स्वीकार करने के बाद भाजपा ने पलटवार किया। पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल किस हैसियत से मोदी के साथ बहस करना चाह रहे हैं, क्योंकि वह महज कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस में एक सांसद यात्रा का नेतृत्व कर रहा है, जबकि संसद के दोनों सदनों में उसके नेता उसके पीछे खड़े हैं। मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के अध्यक्ष हैं जबकि गांधी के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। कोई उनके साथ बहस कर सकता है या नहीं, विभिन्न मुद्दों पर उनकी जानकारी के स्तर से समझा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed