{"_id":"665b15c529bc66806803f7ff","slug":"elections-2024-voting-in-odisha-updates-lok-sabha-and-assembly-segments-polling-news-in-hindi-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: ओडिशा में छह लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों पर मतदान; जानें किस-किस के बीच मुकाबला और कहां-कितनी वोटिंग","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Election: ओडिशा में छह लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों पर मतदान; जानें किस-किस के बीच मुकाबला और कहां-कितनी वोटिंग
Sat, 01 Jun 2024 06:06 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:06 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं। आज अंतिम चरण में ओडिशा की छह लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 62.46 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़े आने पर मतदान प्रतिशत बदलेगा।
विज्ञापन
ओडिशा के सियासी चौसर पर चर्चित चेहरे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा और लोकसभा की छह सीटों पर आज मतदान कराए गए। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक संसदीय और विधानसभा सीटों पर 62 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किए गए हैं। अपनी सादगी के लिए सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी को साइकिल पर जाकर वोट डालते देखा गया। ओडिशा की कुल 21 लोकसभा सीटों के साथ-साथ विधानसभा में भी कई चर्चित चेहरे अपना सियासी भाग्य आजमा रहे हैं।
सियासी चौसर पर कितने प्रत्याशी
ओडिसा की मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गए। बता दें कि इन लोकसभा सीटों के अलावा 42 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। अंतिम चरण में लोकसभा सीटों पर कुल 66 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा सीटों पर 394 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
चर्चित चेहरों में कौन से प्रमुख नाम
इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक, सरकार के मुख्य सचेतक प्रशांत कुमार मुदिली और ओडिशा के छह मंत्री - सुदाम मरंडी, अश्विनी पात्रा, प्रीतिरंजन घदाई, अतनु एस नायक, प्रताप देब और टी के बेहरा शामिल हैं। इनके अलावा, चार मौजूदा सांसद - प्रताप सारंगी (बालासोर), मंजू लता मंडल (भद्रक), शर्मिष्ठा सेठी (जाजपुर) और राजश्री मलिक (जगतसिंहपुर) - भी ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
अंतिम चरण में कहां और कितना मतदान हुआ
वोटर टर्नआउट एप पर जारी निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक जगतसिंहपुर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 65.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा बालासोर में 61.91, भद्रक में 8.21, जाजपुर में 62.92 फीसदी वोटिंग हुई। केंद्रापाड़ा में 62.02 फीसदी जबकि मयूरभंज में 64.17 प्रतिशत मतदान हुआ।
ओडिशा के जिलों में विधानसभा सीटों के लिए कितनी वोटिंग
एप पर जारी आंकड़ों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में जिलेवार देखें तो बालासोर में 61.94 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरी में 67.30 फीसदी, जगतसिंहपुर में 64.31, कटक 67.96, मयूरभंज (63.97), जाजपुर (62.92), केंद्रपाड़ा (59.89) और भद्रक (56.68) का स्थान रहा।
10 हजार से अधिक सीटों पर मतदान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एनबी ढल ने बताया कि ईवीएम में गड़बड़ी की चुनिंदा घटनाओं को छोड़कर शनिवार को प्रदेश के 10,882 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। 99.61 लाख से अधिक मतदाताओं में से 62 फीसदी से अधिक अपने वोट डाल चुके हैं।
कुछ अप्रिय घटनाएं भी सामने आईं
जाजपुर जिले के ओलीचंदनपुर में बूथ लेवल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सहायक शिक्षक मनोरंजन साहू ने बेचैनी की शिकायत की। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बालासोर जिले के नीलगिरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ईश्वरपुर में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े बुजुर्ग व्यक्ति के बेहोश होने की खबर आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों मौतें हीटस्ट्रोक के कारण होने का संदेह है।
ओडिशा का सियासी समीकरण
बता दें कि ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद 17वीं विधानसभा का गठन होगा। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) लगातार छठी बार सरकार बनाने के दावे कर रही है। हालांकि, यहां की 147 सदस्यीय विधानसभा के समीकरणों में बदलाव की बात कहते हुए भाजपा ने दावा किया है कि पूर्वी भारत के इस राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। इस बार 17वीं विधानसभा का गठन होगा। जानिए, फिलहाल किस दल के पास कितनी सीटें हैं:

- बीजू जनता दल- 108
- भाजपा- 22
- कांग्रेस-09
- सीपीएम- 01
- निर्दलीय- 01
- पार्टी से निलंबित- 04