फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Delhi Elections 2025 Exit Poll Results Date and Time How Where and When to Watch Exit Poll

Delhi Exit Poll: दिल्ली के नतीजों से पहले कैसे होंगे अनुमान? 5 फरवरी को हर एग्जिट पोल देखें अमर उजाला पर

Tue, 04 Feb 2025 01:59 PM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या कुमारी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:59 PM IST
सार

Delhi Election Exit Poll 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 5 फरवरी की शाम को अलग-अलग सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। ये सभी एग्जिट पोल आप अमर उजाला पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi Elections 2025 Exit Poll Results Date and Time How Where and When to Watch Exit Poll
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर बुधवार (5 फरवरी) को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 फरवरी को आएं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अलग-अलग एजेंसियां  एग्जिट पोल जारी करेंगी। इन सभी एग्जिट पोल को आप एक जगह देखना चाहते हैं तो आप अमर उजाल से जुड़े रहें। हम आपको हर एग्जिट पोल एक जगह दिखाएंगे। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से प्रसार के माध्यम से एग्जिट पोल के किसी भी प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा रखा है। यानी, बुधवार 5 फरवरी की शाम 6.30 बजे बाद ही एग्जिट पोल सामने आएंगे। तमाम सर्वे एजेंसियां इस बात का अनुमान जातएंगी की दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?  

विज्ञापन

 

 एग्जिट पोल क्या है?
एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं। वह मतदाता से मतदान को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से मतदाताओं से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? गणितीय मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

विज्ञापन

एग्जिट पोल कौन जारी करता है?
सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराते हैं। एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन

इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल?
चुनाव आयोग ने 5 फरवरी की शाम 6.30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट या ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस अवधि के दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल का संचालन, प्रकाशन, प्रचार करने या किसी अन्य तरीके से किसी भी एग्जिट पोल के परिणाम को प्रसारित करने पर प्रतिबंध है। यानी 5 फरवरी को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। 

5 फरवरी को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेंगी। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।

दिल्ली में किस पार्टी कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोग मौजूदा सरकार पर अपना भरोसा फिर जाताएंगे या सत्ता परिवर्तन हो सकता है? एग्जिट पोल के रुझान आखिर किस ओर इशारा कर रहे हैं? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।

  • अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड

  • अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं- 

  • गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। 

  • अमर उजाला सर्च करें।

  • अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed