फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Delhi Election Results 2025 Lok Sabha Constituencywise comparison BJP AAP Congress Vidhan Sabha Assembly Seats

Delhi Election: 2020 में लोकसभावार कैसे थे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे, इस बार कितनी बदलेगी तस्वीर?

Sat, 08 Feb 2025 08:06 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 08 Feb 2025 08:06 AM IST
सार

Delhi Election Results 2025: दिल्ली की सात लोकसभा सीटें हैं। हर लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा सीटें आती हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी पर बड़ी जीत दर्ज की थी। सिर्फ दो लोकसभा सीटें ऐसी थीं जहां भाजपा को 3-3 सीटें मिलीं थीं। आइये लोकसभावार 2020 के नतीजों को समझते हैं... 

विज्ञापन
Delhi Election Results 2025 Lok Sabha Constituencywise comparison BJP AAP Congress Vidhan Sabha Assembly Seats
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कुछ देर में शुरू हो जाएगी। इस बीच सभी की नजर दिल्ली की उन लोकसभा सीटों पर रहेगी, जहां यूं तो भाजपा का कब्जा रहा है, लेकिन विधानसभा चुनाव में वहां आम आदमी पार्टी एकतरफा जीत हासिल करती है। दरअसल, 2014, 2019 और फिर लगातार तीसरी बार 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा ने वर्चस्व कायम करते हुए हुए बंपर जीत हासिल की। हालांकि, 2013, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो नतीजे लोकसभा चुनाव की तरह एकतरफा भाजपा के पक्ष में नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में मतगणना शुरू होने के बाद से ही दिल्ली में विधानसभा सीटों के साथ इस बात पर भी नजर रहेगी कि इस बार किस लोकसभा सीट की कितनी विधानसभा सीटों पर कौन जीत दर्ज करता है? क्या भाजपा लोकसभा चुनाव के अपने प्रदर्शन को विधानसभा के लिहाज से भी दोहरा पाएगी? या आम आदमी पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी विधानसभा में भाजपा को पीछे छोड़ देगी? नजर कांग्रेस पर भी रहेगी, जिसने 1998 से 2013 तक दिल्ली के जिलों को कांग्रेस के पक्ष में रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed