Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Delhi Assembly Election 2025 sangam vihar Assembly Seat Profile and History News In Hindi

Sangam Vihar Seat: मोहनिया फिर मोहेंगे संगम विहार का मन या बदल जाएगा जनता का दिल? ऐसा है यहां चुनावी इतिहास

Wed, 05 Feb 2025 02:19 PM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या कुमारी Updated Wed, 05 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

Sangam Vihar Seat: संगम विहार विधानसभा सीट पर एक बार भाजपा और तीन बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। आप ने इस बार मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया को टिकट दिया है। भाजपा ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025 sangam vihar Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम विहार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। कांग्रेस यहां से एक बार भी नहीं जीती है। इस बार कुल 205580 मतदाता हैं। इसमें से 116480 पुरुष, 89086 महिला और 14  अन्य मतदाता हैं।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के इतिहास में संगम विहार में कब कौन जीता? कब कितने वोट पड़े? पिछले चुनाव में कैसे नतीजे रहे? इस बार कैसा मुकाबला है? आइये जानते हैं…

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली को विधानसभा मिलने की ऐसी है कहानी
दिल्ली को विधानसभा कैसे मिली, इसकी कहानी 1952 से शुरू हुई। 1952 पार्ट-सी राज्य के रूप में दिल्ली को एक विधानसभा दी गई। 1956 में उस विधानसभा को भंग कर दिया गया। 1966 में दिल्ली को एक महानगर परिषद दी गई। 

दिल्ली राज्य विधानसभा 17 मार्च 1952 को पार्ट-सी राज्य सरकार अधिनियम, 1951 के तहत अस्तित्व में आई। 1952 की विधानसभा में 48 सदस्य थे। मुख्य आयुक्त को उनके कार्यों के निष्पादन में सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद का प्रावधान था, जिसके संबंध में राज्य विधानसभा को कानून बनाने की शक्ति दी गई थी। 

राज्य पुनर्गठन आयोग (1955) की सिफारिशों के बाद दिल्ली 1 नवंबर 1956 से भाग-सी राज्य नहीं रही। दिल्ली विधानसभा और मंत्रिपरिषद को समाप्त कर दिया गया और दिल्ली राष्ट्रपति के प्रत्यक्ष प्रशासन के तहत केंद्र शासित प्रदेश बन गया। दिल्ली में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था और उत्तरदायी प्रशासन की मांग उठने लगी। इसके बाद दिल्ली प्रशासन अधिनियम, 1966 के तहत महानगर परिषद बनाई गई। यह एक सदनीय लोकतांत्रिक निकाय था जिसमें 56 निर्वाचित सदस्य और 5 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य होते थे।

इसके बाद भी विधानसभा की मांग उठती रही। 24 दिसंबर 1987 को भारत सरकार ने सरकारिया समिति (जिसे बाद में बालकृष्णन समिति कहा गया) नियुक्त की। समिति ने 14 दिसंबर 1989 को अपनी रिपोर्ट पेश की और सिफारिश की कि दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बना रहना चाहिए, लेकिन आम आदमी से जुड़े मामलों से निपटने के लिए अच्छी शक्तियों के साथ एक विधानसभा दी जानी चाहिए। बालाकृष्णन समिति की सिफारिश के अनुसार, संसद ने संविधान (69वां संशोधन) अधिनियम, 1991 पारित किया, जिसने संविधान में नए अनुच्छेद 239AA और 239AB डाले, जो अन्य बातों के साथ-साथ दिल्ली के लिए एक विधानसभा की व्यवस्था करते हैं। लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि के मुद्दों पर विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार नहीं था। 1992 में परिसीमन के बाद 1993 में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव बाद दिल्ली को एक निर्वाचित विधानसभा और मुख्यमंत्री मिला।

विज्ञापन

कैसे रहा संगम विहार में चुनावों का इतिहास?
दिल्ली विधानसभा के गठन के बाद 1993 में पहले चुनाव हुए। उस वक्त संगम विहार की विधानसभा सीट अस्तित्व में नहीं थी। 2008 में हुए परिसीमन के बाद संगम विहार विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। 2008 के विधानसभा चुनाव में संगम विहार सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कार हुई। इस मुकाबले में भाजपा के डॉ. शिवचरण लाल गुप्ता ने जीत दर्ज की। उन्होंने 20332 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस के आमोद कुमार कंठ को 3589 वोट से हराया था। कांग्रेस उम्मीदवार को 16743 वोट मिले थे। 

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025 sangam vihar Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

2013: आप के दिनेश मोहनिया को जीत
दिल्ली की राजनीति के लिए साल 2013 एक अहम कड़ी साबित हुआ। इस चुनाव में मुकाबले में कांग्रेस-भाजपा के अलावा इस बार भ्रष्टाचार आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी भी थी। 2013 के इस चुनाव में संगम विहार सीट पर एक खास बात रही। यहां से आप के दिनेश मोहनिया को जीत मिली। उन्होंने 24851 वोट हासिल किए। उन्होंने भाजपा के शिवचरण लाल गुप्ता को केवल 777 वोट से हरा दिया था। शिवचरण लाल गुप्ता को 24074 वोट मिले थे।  


 

आप के दिनेश मोहनिया को फिर मिली जीत 
2015 में फिर से दिल्ली में विधानसभा चुनाव करवाने पड़े। 2014 में मात्र 49 दिन सरकार चलाने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। फरवरी 2014 में जब लोकपाल विधेयक पारित नहीं हो पाया तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 2015 में फिर से चुनाव कराए गए और केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की। 

इस सीट पर 2015 में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। आप ने यहां से फिर से दिनेश मोहनिया को मैदन में उतारा। उन्हें 72131वोट मिले। दिनेश मोहनिया ने भाजपा के शिवचरण लाल गुप्ता को 43988 वोट से हरा दिया। भाजपा को 28143 वोट मिले थे। 

Delhi Assembly Election 2025 sangam vihar Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

2020 में दिनेश मोहनिया की जीत का हैट्रिक
2020 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। संगम विहार के नतीजों की बात करें तो यहां से आप की तरफ के दिनेश मोहनिया को एक बार फिर से जबरदस्त जीत मिली। आप नेता ने एक बार फिर शिवचरण लाल गुप्ता को 42,522 वोट से पटखनी दी। हालांकि, शिवचरण लाल गुप्ता इस बार जदयू के टिकट पर मैदान में उतरे थे। आप उम्मीदवार को 75345 वोट जबकि दूसरे नंबर पर रहे जादयू उम्मीदवार को 32823 वोट मिले। 

अबकी बार क्या है समीकरण
2025 के चुनावों के लिए आप ने इस सीट मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया को मैदान में उतारा है। भाजपा ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed