Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Delhi Assembly Election 2025 kasturba nagar Assembly Seat Profile and History News In Hindi

Kasturba Nagar Seat: आप लगाएगी जीत का चौका या किसी और को चुनेगी जनता, ऐसा है कस्तूरबा नगर का चुनावी इतिहास

Wed, 05 Feb 2025 10:59 AM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या कुमारी Updated Wed, 05 Feb 2025 10:59 AM IST
सार

Kasturba Nagar Seat:  आप ने कस्तूरबा नगर से आप ने रमेश पहलवान भाजपा ने नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को टिकट दिया है। आइए जानते है सीट का चुनावी इतिहास

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025 kasturba nagar Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस सीट पर कुल 1,55,405 मतदाता हैं। इनमें से 85,015 पुरुष और 70,385 महिला मतदाता हैं। कस्तूरबा नगर सीट पर पांच अन्य मतदाता भी हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के इतिहास में  कस्तूरबा नगर में कब कौन जीता? कब कितने वोट पड़े? पिछले चुनाव में कैसे नतीजे रहे थे? इस बार कैसा मुकाबला हो सकता है? आइये जानते हैं…

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली को विधानसभा मिलने की ऐसी है कहानी
दिल्ली को विधानसभा कैसे मिली, इसकी कहानी 1952 से शुरू हुई। 1952 पार्ट-सी राज्य के रूप में दिल्ली को एक विधानसभा दी गई। 1956 में उस विधानसभा को भंग कर दिया गया। 1966 में दिल्ली को एक महानगर परिषद दी गई।

दिल्ली राज्य विधानसभा 17 मार्च 1952 को पार्ट-सी राज्य सरकार अधिनियम, 1951 के तहत अस्तित्व में आई। 1952 की विधानसभा में 48 सदस्य थे। मुख्य आयुक्त को उनके कार्यों के निष्पादन में सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद का प्रावधान था, जिसके संबंध में राज्य विधानसभा को कानून बनाने की शक्ति दी गई थी। 

राज्य पुनर्गठन आयोग (1955) की सिफारिशों के बाद दिल्ली 1 नवंबर 1956 से भाग-सी राज्य नहीं रही। दिल्ली विधानसभा और मंत्रिपरिषद को समाप्त कर दिया गया और दिल्ली राष्ट्रपति के प्रत्यक्ष प्रशासन के तहत केंद्र शासित प्रदेश बन गया। दिल्ली में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था और उत्तरदायी प्रशासन की मांग उठने लगी। इसके बाद दिल्ली प्रशासन अधिनियम, 1966 के तहत महानगर परिषद बनाई गई। यह एक सदनीय लोकतांत्रिक निकाय था जिसमें 56 निर्वाचित सदस्य और 5 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य होते थे।

इसके बाद भी विधानसभा की मांग उठती रही। 24 दिसंबर 1987 को भारत सरकार ने सरकारिया समिति (जिसे बाद में बालकृष्णन समिति कहा गया) नियुक्त की। समिति ने 14 दिसंबर 1989 को अपनी रिपोर्ट पेश की और सिफारिश की कि दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बना रहना चाहिए, लेकिन आम आदमी से जुड़े मामलों से निपटने के लिए अच्छी शक्तियों के साथ एक विधानसभा दी जानी चाहिए। बालाकृष्णन समिति की सिफारिश के अनुसार, संसद ने संविधान (69वां संशोधन) अधिनियम, 1991 पारित किया, जिसने संविधान में नए अनुच्छेद 239AA और 239AB डाले, जो अन्य बातों के साथ-साथ दिल्ली के लिए एक विधानसभा की व्यवस्था करते हैं। लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि के मुद्दों पर विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार नहीं था। 1992 में परिसीमन के बाद 1993 में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव बाद दिल्ली को एक निर्वाचित विधानसभा और मुख्यमंत्री मिला।

विज्ञापन

क्या है कस्तूरबा नगर  का चुनावी इतिहास
1972 में इस सीट पर सबसे पहले चुनाव हुए थे। कांग्रेस के सी. एल. बाल्मीकि ने भारतीय जनसंघ के सांवल दास को 4395 वोट से हरा दिया था। 1977 में जनता पार्टी के जसवंत सिंह फुल्ल ने कांग्रेस के सी.बी. गुप्ता को 4089 वोट से हरा दिया था। 1983 में यहां फिर से चुनाव हुए जिसमें भाजपा के जगदीश लाल ने कांग्रेस के सी.बी. गुप्ता को केवल 18 वोट से हराया था। 

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025 kasturba nagar Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

1993: भाजपा के जगदीश लाल बत्रा को जीत  
दिल्ली को विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद 1993 में पहली बार दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हुए। इस सीट पर भाजपा के जगदीश लाल बत्रा ने कांग्रेस के देस राज छाबड़ा को 10,056 वोट से हरा दिया था। 

1998: भाजपा के सुशील चौधरी की जीत 
1998 में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच देखने को मिला। भाजपा ने एक बार फिर सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा के सुशील चौधरी ने कांग्रेस के राम रतन गुप्ता को 899 वोट से हरा दिया था। 

 

2003: भाजपा के सुशील चौधरी फिर जीते 
इस सीट पर नतीजों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। भाजपा के सुशील चौधरी ने कांग्रेस के अशोक चोपड़ा को 683 वोट से हरा दिया था। 


 

 2008: कांग्रेस के नीरज बसोया जीते 
2008 में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की, कांग्रेस के नीरज बसोया ने भाजपा के सुशील चौधरी को 2484 वोट से हराया था। 

Delhi Assembly Election 2025 kasturba nagar Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

2013: आप के मदन लाल की जीत
दिल्ली की राजनीति के लिए साल 2013 एक अहम कड़ी साबित हुआ। इस चुनाव में मुकाबले में कांग्रेस-भाजपा के अलावा इस बार भ्रष्टाचार आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी भी थी। इस सीट पर मुकाबला आप और भाजपा के बीच देखने को मिला। सीट पर आप के मदन लाल ने भाजपा की शिखा रॉय को 4674 वोट से हरा दिया था। 2008 में यहां से जीते नीरज बसोया तीसरे स्थान पर खिसक गए। 

2015: आप के मदन लाल फिर से चुने गए
2015 में फिर से दिल्ली में विधानसभा चुनाव करवाने पड़े। 2014 में मात्र 49 दिन सरकार चलाने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। फरवरी 2014 में जब लोकपाल विधेयक पारित नहीं हो पाया तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 2015 में फिर से चुनाव कराए गए और केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की। 

कस्तूरबा नगर सीट पर फिर से आप के मदन लाल ने जीत दर्ज की। आप के मदन लाल ने भाजपा के रविंद्र चौधरी को 15896 वोट से हरा दिया था। आप को 50766 और भाजपा को 34870 वोट मिले थे। 


 

2020: मदन लाल की जीत की हैट्रिक 
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। कस्तूरबा नगर सीट पर फिर से आप के मदन लाल ने भाजपा के रविंद्र चौधरी को 3,165 वोट से हरा दिया था। इस बार जीत की अंतर पिछले बार से कम था। आप के मदन लाल को 37100 और भाजपा के रविंद्र चौधरी को 33935 वोट मिले थे। 

अबकी बार कैसे है समीकरण? 
2025 में दिल्ली में होने वाले चुनावों में आप ने कस्तूरबा नगर से आप ने रमेश पहलवान को टिकट दिया है। भाजपा ने नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed