Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Delhi Assembly Election 2025 Deoli Assembly Seat Profile and History News In Hindi

Deoli Assembly Seat: आप लगाएगी जीत का चौका या किसी और को चुनेगी देवली की जनता? ऐसा है यहां चुनावी इतिहास

Wed, 05 Feb 2025 01:48 PM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या कुमारी Updated Wed, 05 Feb 2025 01:48 PM IST
सार

Deoli Seat: देवली विधानसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई। अब तक यहां से एक बार कांग्रेस और तीन बार आप ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने इस बार यहां से उम्मीदवार नहीं उतारा है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025 Deoli Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवली विधानसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। यह आरक्षित सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है। देवली सीट पर कुल 264240 मतदाता हैं। इसमें 143692 पुरुष और 120517 महिला मतदाता शामिल है। इनमें 31 अन्य मतदाता भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के इतिहास में देवली में कब कौन जीता? कब कितने वोट पड़े? पिछले चुनाव में कैसे नतीजे रहे? इस बार कैसा मुकाबला है? आइये जानते हैं…

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली को विधानसभा मिलने की ऐसी है कहानी
दिल्ली को विधानसभा कैसे मिली, इसकी कहानी 1952 से शुरू हुई। 1952 पार्ट-सी राज्य के रूप में दिल्ली को एक विधानसभा दी गई। 1956 में उस विधानसभा को भंग कर दिया गया। 1966 में दिल्ली को एक महानगर परिषद दी गई। 

दिल्ली राज्य विधानसभा 17 मार्च 1952 को पार्ट-सी राज्य सरकार अधिनियम, 1951 के तहत अस्तित्व में आई। 1952 की विधानसभा में 48 सदस्य थे। मुख्य आयुक्त को उनके कार्यों के निष्पादन में सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद का प्रावधान था, जिसके संबंध में राज्य विधानसभा को कानून बनाने की शक्ति दी गई थी। 

राज्य पुनर्गठन आयोग (1955) की सिफारिशों के बाद दिल्ली 1 नवंबर 1956 से भाग-सी राज्य नहीं रही। दिल्ली विधानसभा और मंत्रिपरिषद को समाप्त कर दिया गया और दिल्ली राष्ट्रपति के प्रत्यक्ष प्रशासन के तहत केंद्र शासित प्रदेश बन गया। दिल्ली में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था और उत्तरदायी प्रशासन की मांग उठने लगी। इसके बाद दिल्ली प्रशासन अधिनियम, 1966 के तहत महानगर परिषद बनाई गई। यह एक सदनीय लोकतांत्रिक निकाय था जिसमें 56 निर्वाचित सदस्य और 5 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य होते थे।

इसके बाद भी विधानसभा की मांग उठती रही। 24 दिसंबर 1987 को भारत सरकार ने सरकारिया समिति (जिसे बाद में बालकृष्णन समिति कहा गया) नियुक्त की। समिति ने 14 दिसंबर 1989 को अपनी रिपोर्ट पेश की और सिफारिश की कि दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बना रहना चाहिए, लेकिन आम आदमी से जुड़े मामलों से निपटने के लिए अच्छी शक्तियों के साथ एक विधानसभा दी जानी चाहिए। बालाकृष्णन समिति की सिफारिश के अनुसार, संसद ने संविधान (69वां संशोधन) अधिनियम, 1991 पारित किया, जिसने संविधान में नए अनुच्छेद 239AA और 239AB डाले, जो अन्य बातों के साथ-साथ दिल्ली के लिए एक विधानसभा की व्यवस्था करते हैं। लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि के मुद्दों पर विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार नहीं था। 1992 में परिसीमन के बाद 1993 में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव बाद दिल्ली को एक निर्वाचित विधानसभा और मुख्यमंत्री मिला। 

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025 Deoli Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

कैसे रहा देवली में चुनावों का इतिहास?
2008 के विधानसभा चुनाव में देवली सीट पर कांग्रेस और बीएसपी के बीच टक्कर हुई। इस मुकाबले में कांग्रेस के अरविंदर सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने 41497 वोट हासिल किए। उन्होंने बीएसपी के श्री लाल को 16628 वोट से हराया था। बीएसपी उम्मीदवार को 24869 वोट मिले थे।

विज्ञापन

2013 में आप के प्रकाश को जीत
दिल्ली की राजनीति के लिए साल 2013 एक अहम कड़ी साबित हुआ। इस चुनाव में मुकाबले में कांग्रेस-भाजपा के अलावा इस बार भ्रष्टाचार आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी भी थी। 2013 के इस चुनाव में देवली सीट पर एक खास बात रही। यहां से आप के प्रकाश को जीत मिली। उन्होंने 51646 वोट हासिल किए। उन्होंने भाजपा के गगन राणा (गगन श्री लाल प्रधान) को 17108 वोट से हरा दिया था। गगन राणा को 34538 वोट मिले थे। 2008 में यहां से जीते अरविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 

2015: आप को मिली फिर से बड़ी जीत 
2015 में फिर से दिल्ली में विधानसभा चुनाव करवाने पड़े। 2014 में मात्र 49 दिन सरकार चलाने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। फरवरी 2014 में जब लोकपाल विधेयक पारित नहीं हो पाया तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 2015 में फिर से चुनाव कराए गए और केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की। 

इस सीट पर 2015 में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। आप ने यहां से प्रकाश को मैदान में उतारा। उन्हें 96530 वोट मिले। प्रकाश ने भाजपा के अरविंद कुमार को 63937 वोट से हरा दिया। भाजपा के अरविंद कुमार को 32593 वोट मिले थे। बाकि चार उम्मीदवारों का जमानत जब्त हो गई थी। 

Delhi Assembly Election 2025 Deoli Assembly Seat Profile and History News In Hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

2020: आप दर्ज की लगातार तीसरी जीत
2020 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। देवली के नतीजों की बात करें तो यहां से आप की तरफ से प्रकाश जरवाल को जीत मिली। आप नेता ने भाजपा के अरविंद कुमार को 40,173 वोट से पटखनी दी थी। आप को 92575 वोट जबकि दूसरे नंबर पर रही भाजपा को 52402 वोट मिले। 

अबकी बार क्या है समीकरण?
2025 के चुनावों के लिए आप ने इस सीट से प्रेम कुमार चौहान को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने इस सीट से अपने किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है बल्कि अपनी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के लिए छोड़ दी है। लोजपा+आर ने इस सीट से दीपक तंवर को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने राजेश चौहान को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed