फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress will get more seats than in 2019 elections says Chidambaram

Election: पी. चिदंबरम का दावा- 2019 के चुनाव से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस, इन राज्यों मिलेगी जीत

Sat, 13 Apr 2024 03:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:25 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने दावा किया है कि इस बार लोकसभा चुनावों में कांग्रेस 2019 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उनके अनुसार तमिलनाडु और केरल में इंडिया ब्लॉक शानदार जीत हासिल करेगा। 

विज्ञापन
Congress will get more seats than in 2019 elections says Chidambaram
पी चिदंबरम - फोटो : X ANI @PChidambaram_IN

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है और इस बीच सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। उधर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भी दावा किया है कि इस बार कांग्रेस 2019 के चुनावों से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भविष्यवाणी की है कि इंडिया ब्लॉक तमिलनाडु और केरल में शानदार जीत हासिल करेगा। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि न तो हिंदू खतरे में है और ना ही हिंदू धर्म खतरे में है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को हिंदुओं के रक्षक के रूप में पेश करने के लिए भाजपा ने पूरे विपक्ष को हिंदू विरोधी बताया है और यह सत्तारूढ़ दल की सोची समझी रणनीति है।

विज्ञापन


इन राज्यों में किया जीत का दावा 
पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु और केरल में इंडिया ब्लॉक की जीत की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इन राज्यों में भाजपा के लिए कुछ भी नहीं बचेगा। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 की तुलना में कांग्रेस को अधिक सीटें मिलेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के बारे में उत्साहजनक रिपोर्ट मिल रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ना तो हिंदू खतरे में है और ना ही हिंदू धर्म को कोई खतरा है। चिदंबरम ने 'तुष्टीकरण' को भाजपा का अल्पसंख्यक विरोधी रुख का कोड वर्ड करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी को बताया सबसे बड़ा खिलाड़ी 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को इस चुनाव का सबसे बड़ा खिलाड़ी करार दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी में पश्चिम बंगाल का किला संभालने की मजबूत क्षमता है और इससे इंडिया ब्लॉक को मजबूती मिलेगी। 


कच्चातिवु पर बोले यह बात
कांग्रेस नेता ने चुनाव आते ही भाजपा द्वारा कच्चातिवु के मुद्दे को उठाने के समय पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह समझौता 50 साल पहले हुआ था और पीएम मोदी 2014 से कार्यालय में हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed