LS Polls: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और सूची, चार उम्मीदवारों का एलान; मुंबई उत्तर से भूषण पाटिल को टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें चार उम्मीवारों का एलान किया गया है। सूची में हिमाचल प्रदेश की दो-दो और हरियाणा-महाराष्ट्र की एक-एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
कांग्रेस ने भूषण पाटिल को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला भाजपा के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से होगा। पाटिल मुंबई कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष और स्थानीय निवासी हैं। इस बार कांग्रेस महानगर की 6 संसदीय सीटों में से केवल दो पर चुनाव लड़ रही है।
दूसरी सीट मुंबई उत्तर पश्चिम है, जहां उसने पार्टी की शहर इकाई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को मैदान में उतारा है। बाकी चार सीटों पर कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिव सेना (यूबीटी) चुनाव लड़ रही है। शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मुंबई और इसके आसपास के जिलों की सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।