फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   congress rahul gandhi on lok sabha election results praise up voters amethi win sister priyanka gandhi

Congress: 'कसम से, संविधान की रक्षा के लिए यूपी की जनता को धन्यवाद', राहुल ने बहन प्रियंका की तारीफ की

Tue, 04 Jun 2024 06:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

राहुल गांधी ने अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा की जीत पर कहा, 'भाजपा लोगों की इज्जत नहीं करती। तमीज से बात नहीं करती। किशोरी लाल शर्मा जी 40 साल से अमेठी में काम कर रहे हैं। उन्हें यह कहना कि वह पीए हैं, स्टेनो हैं। यह गलत बात थी।'

विज्ञापन
congress rahul gandhi on lok sabha election results praise up voters amethi win sister priyanka gandhi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस पार्टी गदगद है। पार्टी ने नतीजों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पार्टी को दिए समर्थन के लिए देश की जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही राहुल गांधी ने यूपी की जनता की खास तौर पर तारीफ की और कहा कि यूपी की जनता को संविधान बचाने के लिए धन्यवाद। राहुल गांधी ने यूपी के नतीजों के लिए बहन प्रियंका गांधी के योगदान को सराहा। 
विज्ञापन


यूपी की जनता की राजनीतिक समझ के कायल हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा की जीत पर कहा, 'भाजपा लोगों की इज्जत नहीं करती। तमीज से बात नहीं करती। किशोरी लाल शर्मा जी 40 साल से अमेठी में काम कर रहे थे। शायद भाजपा को यह बात समझ नहीं आई कि वह अमेठी की जमीन से जुड़े नेता हैं। उन्हें यह कहना कि वह पीए हैं, स्टेनो हैं। यह गलत बात थी। यह नहीं कहना चाहिए था। यूपी की जनता से मैं कहना चाहता हूं कि आपसे ज्यादा राजनीतिक समझ। मतलब आपने कमाल कर के दिखा दिया। यूपी में हिंदुस्तान की राजनीतिक समझ का मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। कसम से संविधान की रक्षा के लिए मैं यूपी का धन्यवाद देना चाहता हूं। एक और बात यूपी के लिए कहना चाहता हूं कि इसमें मेरी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का भी योगदान है।'
विज्ञापन


'इंडिया गठबंधन ने हिंदुस्तान को सांस दे दी है'
चुनाव नतीजों पर राहुल ने कहा, 'हमने इंडिया गठबंधन के साथियों का सम्मान किया और हम एक होकर लड़े। हमने हिंदुस्तान की जनता को एक नया विजन दे दिया है। इंडिया गठबंधन ने हिंदुस्तान को सांस दे दी है। अदाणी जी के आपने स्टॉक देखे आज। मोदीजी की हार होती है तो स्टॉक मार्केट कहता है कि मोदीजी गए तो अदाणी गए। देश ने सीधे तौर पर कहा है कि हम पीएम मोदी और अमित शाह को इस देश को चलाते नहीं देखना चाहते। हम उन्हें संविधान से छेड़छाड़ करते नहीं देखना चाहते। मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा देश की गरीब जनता ने हमें वोट दिया। उन्होंने कहा 'इस संविधान को बचाने का काम भारत के सबसे गरीब लोगों ने किया है। किसानों ने किया है, मजदूरों ने किया है, दलितों ने किया है, आदिवासियों ने किया है। बहुत सारे लोग इसे बचाने में चुप रह गए थे। लेकिन गरीब लोगों ने इसे बचा लिया है। हम उनसे कहना चाहते हैं कि जो हमने आपसे वादे किए थे, वो हम पूरे करेंगे।'

तेदेपा और जदयू का साथ गठबंधन के सवाल पर राहुल गांधी का जवाब
तेदेपा और जदयू से समर्थन के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा 'हमने पहले भी कहा है कि हम अपने विपक्षी गठबंधन के साथियों के साथ बैठक करेंगे। कल वह बैठक होगी और इस पर जवाब दिया जाएगा। हम अपने साथियों की इज्जत करते हैं और इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।' राहुल गांधी ने देश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा 'जहां तक आप (जनता) हमारी मदद कर सकते थे, वहां तक आपने की। यह चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी। ये चुनाव हम भाजपा, एक राजनीतिक दल, भारत के संस्थान, भारत का जो गवर्नेंस का स्ट्रक्चर है। ईडी, सीबीआई, आधी न्यायपालिका उन सबके खिलाफ लड़े। क्योंकि इन सभी संस्थाओं को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने डराया धमकाया। प्रेस की तो मैं बात कहता रहा हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि आपका रोल रहना चाहिए। आपनके इमोशंस कहां थे, हमें मालूम है।'


राहुल ने कहा, 'लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं आपको सच बताऊं तो मेरे दिमाग में पहले से था कि जब इन्होंने हमारा मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला, बैंक अकाउंट सीज किया। मेरे दिमाग में था कि हिंदुस्तान की जनता अपने संविधान की रक्षा के लिए लड़ जाएगी। और वही हुआ। मैं अपने इंडिया गठबंंधन के साथियों, कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने संविधान को बचाने का सबसे बड़ा कदम ले लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed