Sonia Gandhi: सोनिया ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- कांग्रेस-'INDIA' संविधान-लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है । उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर एक मजबूत भारत का निर्माण करें।
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi says, "Today in every corner of the country, youth are facing unemployment, women are facing atrocities, Dalits, tribals, backward classes and minorities are facing terrible discrimination. This atmosphere is due to… pic.twitter.com/8ik4UgEQw9
— ANI (@ANI) May 7, 2024विज्ञापन
संदेश में और क्या?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने जनता से झूठ व नफरत फैलाने वालों को खारिज करने और सभी के लिए अधिक समान और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दिन यह अपील की। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के घटक दल संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि झूठ और नफरत फैलाने वालों को खारिज करें और सभी के उज्ज्वल व समान भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का बटन दबाएं। आइए मिलकर शांति और सद्भाव के साथ सभी के लिए एक मजबूत व अधिक एकजुट भारत का निर्माण करें। उन्होंने दावा किया कि देश में कई चुनौतियां प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की नीयत और नीति से उपजी हैं, जिनका लक्ष्य समावेशिता और संवाद को खारिज करते हुए सत्ता हासिल करना है।
सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने, गरीबों को पीछे छोड़ दिए जाने और हमारे समाज के ताने-बाने को कमजोर किए जाने का दृश्य मुझे पीड़ा से भर देता है। आज मैं एक बार फिर आपका समर्थन मांगती हूं। हमारे ‘न्याय पत्र’ और गारंटी का उद्देश्य हमारे देश को एकजुट करना और भारत के गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों के लिए काम करना है।