फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Cong complains to EC against BJP's ad campaign attempts to link oppn party to Soros

LS Polls: ‘भाजपा हमें इस तरह से बदनाम कर रही है’, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत; क्या है वजह? जानें

Tue, 02 Apr 2024 06:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 02 Apr 2024 06:34 PM IST
सार

LS Polls: कांग्रेस का कहना है कि भाजपा द्वारा विज्ञापनों में काटे हुए वीडियो का इस्तेमाल कर कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Cong complains to EC against BJP's ad campaign attempts to link oppn party to Soros
कांग्रेस चुनाव आयोग - फोटो : X ANI

विस्तार

लोकसभा चुनावों के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इसके लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। नामांकन, रैली और प्रचार-प्रसार का दौर भी जारी है। उधर बयानबाजी, आरोपों, विज्ञापनों को लेकर चुनाव आयोग पहले ही सख्त हिदायत दे चुका है। इसके बाद भी आयोग में अब तक कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ की शिकायत
अब कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा के विज्ञापन अभियान के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा काटे-छांटे और विकृत वीडियो के जरिए कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया गया है कि ऐसे विज्ञापनो को तुरंत बद करवाकर इनके लेखकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि भाजपा द्वारा बार बार विकृत वीडियो का इस्तेमाल कर कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निचले स्तर के अभियान चलाने वाले लेखकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और ऐसे विज्ञापनों को तुरंत बंद करवाने का भी अनुरोध किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा और गुरदीप सप्पल समेत पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उन्हें अपनी शिकायतों का एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed