फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP releases its list of candidates for the Odisha Assembly elections Latest News Update

Odisha Assembly Election: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सूची, 112 उम्मीदवारों का एलान

Tue, 02 Apr 2024 11:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 02 Apr 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
BJP releases its list of candidates for the Odisha Assembly elections Latest News Update
जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में 112 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। ओडिशा विधानसभा में 147 सीटें हैं।  भाजपा और बीजू जनता दल के बीच गठबंधन के लिए बातचीत हो रही थी, लेकिन सीट-बंटवारे को लेकर सहमति न बन पाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। राज्य में 2019 के चुनावों में बीजद को 112 और भाजपा को 23 सीटें मिली थीं। राज्य में कांग्रेस तीसरी मुख्य पार्टी है।

विज्ञापन










ओडिशा के सियासी समीकरण क्या है?
राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव होंगे। ओडिशा में फिलहाल बीजू जनता दल की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है। राज्य की विधानसभा 146 सदस्यीय है। 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजद ने सबसे ज्यादा 112 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके बाद भाजपा को 23 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस के नौ तो सीपीएम के एक विधायक जीते थे। इसके अलावा एक निर्दलीय भी जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed