फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Released First Candidates List for Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi Amit Shah Key Contesting Name

भाजपा की पहली सूची: प्रधानमंत्री समेत 195 नाम, 28 महिलाओं और OBC वर्ग के 57 नेताओं को मौका, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 02 Mar 2024 06:26 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 02 Mar 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
BJP Candidates List for Lok Sabha Polls 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देर रात तक इन नामों पर चर्चा की थी। 
 
loader
BJP Released First Candidates List for Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi Amit Shah Key Contesting Name
भाजपा की पहली सूची जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।



भाजपा की पहली सूची में क्या खास? 

  • 195 नामों का एलान
  • 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में
  • 28 महिलाओं को मौका
  • 47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है
  • 27 नाम अनुसूचित जाति से
  • 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से
  • 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से 


किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान?
विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।



यहां देखें भाजपा की पूरी सूची

किसे-कहां से टिकट

  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
  • अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
  • अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव

असम

  • करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
  • सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
  • आटोनोमस से अमर सिंह
  • गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
  • मंगलदोई से दिलीप सहकिया
  • तेजपुर से रणजीत दत्ता
  • नौगांव से सुरेश बोरा
  • कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
  • जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
  • ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
  • लखीमपुर से प्रधान बरोआ

 

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडे
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनंदगांव संतोष पांडे
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भजराज नांद

दमन एवं दीव

  • दमन एवं दीव से लालूभाई पटेल

दिल्ली

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

गोवा

  • उत्तर गोवा से श्रीपद येस्सो नाइक

गुजरात

  • कच्छ से विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
  • बनासकांठा से रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
  • पाटण से भरतसिंहजी दाभी
  • गांधीनगर से अमित शाह
  • अहमदनगर पश्चिम से दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
  • राजकोट से परषोत्तम रुपाला
  • पोरबंदर से मनसुखभाई मंडाविया
  • जामनगर से पूनमबेन माडम
  • आणंद से  मितेशभाई रमेशभाई पटेल
  • खेड़ा से देवुसिंह चौहान
  • पंचमहल से राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
  • दाहोद से जसवन्तसिंह भाभोर
  • भरूच से मनसुखभाई वसावा
  • बारडोली से प्रभुभाई नागरभाई वसावा
  • नवसारी से सीआर पाटिल

जम्मू एवं कश्मीर

  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • जम्मू से जुगल किशोर शर्मा
     

झारखंड

  • राजमहल से ताला मरांडी
  • दुमका से नील सोरेन
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • रांची से संजय सेठ
  • जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो
  • सिंहभूम से गीता कोड़ा
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • लोहारदगा से समीर उरांव
  • पलामू से विष्णु दयाल राम
  • हजारीबाग से मनीष जयसवाल

केरल

  • कासरगोड से एम.एल. अश्विनी
  • कण्णूर से सी.रघुनाथ
  • वडकरा से प्रफुल्ल कृष्ण 
  • कोजिक्कोड से एम.टी. रमेश
  • मलप्पुरम से अब्दुल सलाम
  • पोन्नानी से निवेदिता सुब्रमण्यन
  • पालक्कड से सी. कृष्णकुमार
  • त्रिशूर से सुरेश गोपी
  • अलपुझा से शोभा सुरेंद्रन
  • पत्तनमतिट्टा से अनिल के. एंटनी
  • अट्टिंगल से वी. मुरलीधरन
  • तिरुवनंतपुरम से राजीव चन्द्रशेखर
मध्य प्रदेश
  • मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
  • भिंड से संध्या राय
  • ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह
  • गुना से ज्योदिरादित्य सिंधिया 
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टीकमगढ़ से वीरेन्द्र खटीक
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जनार्दन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्रा
  • शहडोल से हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी
  • विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • राजगढ़ से रोडमल नागर
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान
  • खरगोन से गजेन्द्र पटेल
  • खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल से दुर्गा दास उइके


राजस्थान

  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • चुरू से देवेंद्र झाझरिया
  • सीकर से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • भरतपुर से रामस्वरूप कोली
  • नागौर से ज्याति मिर्धा
  • पाली से पीपी चौधरी
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • जालैर से लुम्बाराम चौधरी
  • उदयपुर से मन्नालाल रावत
  • बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय
  • चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी
  • कोटा से ओम बिड़ला
  • झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह
     

तेलंगाना

  • करीमनगर से बंढी संजय कुमार
  • निजामाबाद से अरविंद धर्मपुरी
  • जहीराबाद से बीबी पाटिल
  • मल्काजगिररि से ईटेला राजेंदर
  • सिकंदराबाद से जी. किशन रेड्डी
  • हैदराबाद से माधवी लता
  • चेलवेल्ला से कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी
  • नगरकुर्नूल से पी. भरत
  • भोंगीर से बोरा नरसैयाह गौड़


त्रिपुरा

  • त्रिपुरा पश्चिम से बिप्लब कुमार देब


उत्तराखंड

  • टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह
  • अल्मोड़ा से अजय टम्टा 
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर से अजय भट्ट


उत्तर प्रदेश

  • कैराना से प्रदीप कुमार
  • मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान
  • नगीना से ओम कुमार
  • रामपुर से घनश्याम लोधी
  • संभल से परमेश्वर लाल सैनी
  • अमरोहा से कंवर सिंह तंवर
  • गौतम बुद्धनगर से महेश शर्मा
  • बुलंदशहर से भोला सिंह
  • मथुरा से हेमा मालिनी
  • आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल
  • फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर
  • एटा से राजवीर सिंह (राजू भैया)
  • आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप 
  • शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर
  • खीरी से अजय मिश्रा टेनी
  • धौरहरा से रेखा वर्मा
  • सीतापुर से राजेश वर्मा
  • हरदोई से जय प्रकाश रावत
  • मिश्रिख से अशोक कुमार रावत
  • उन्नाव से साक्षी महाराज
  • मोहनलालगंज से कौशल किशोर
  • लखनऊ से राजनाथ सिंह
  • अमेठी से स्मृति ईरानी
  • प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता
  • फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत
  • इटावा से राम शंकर कठेरिया
  • कन्नौज से सुब्रत पाठक
  • अकबरपुर से  देवेन्द्र सिंह "भोले"
  • जालौन से  भानु प्रताप सिंह वर्मा
  • झांसी से अनुराग शर्मा
  • हमीरपुर से कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
  • बांदा से आरके सिंह पटेल
  • फतेहपुर से निरंजन ज्योति
  • बाराबंकी से उपेंद्र रावत
  • फैजाबाद से लल्लू सिंह
  • अम्बेडकरनगर से रितेश पांडेय
  • श्रावस्ती से साकेत मिश्रा
  • गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह 
  • डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल 
  • बस्ती से हरीश द्विवेदी
  • संतकबीरनगर से प्रवीण कुमार निषाद
  • महराजगंज से पंकज चौधरी
  • गोरखपुर से रवि किशन 
  • कुशीनगर से विजय कुमार दुबे
  • बांसगांव से कमलेश पासवान 
  • लालगंज से नीलम सोनकर
  • आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ
  • सलेमपुर से रविन्द्र कुशवाहा
  • जौनपुर से कृपा शंकर सिंह
  • चंदौली से महेंद्र पांडेय


पश्चिम बंगाल

  • कूच बिहार से निशिथ प्रमाणिक
  • अलीपुरद्वार से मनोज तिग्गा
  • बेलूरघाट से सुकांता मजूमदार
  • मालदाहा उत्तर से खगेन मुर्मू
  • मालदा दक्षिण से श्रीरूपा मित्रा चौधरी
  • बहरामपुर से निर्मल कुमार साहा
  • मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष
  • राणाघाट से जगन्नाथ सरकार
  • बनगांव से शांतनु ठाकुर
  • जॉयनगर से अशोक कंडारी
  • जादवपुर से अनिर्बान गांगुली
  • हावड़ा से रथिन चक्रवर्ती
  • हुगली से लॉकेट चटर्जी
  • कांथी से सौमेन्दु अधिकारी
  • घाटल से हिरण्मय चट्टोपाध्याय
  • पुरुलिया से ज्योतिर्मय सिंह महतो
  • बांकुड़ा से सुभाष सरकार
  • बिष्णुपुर से सौमित्र खान
  • आसनसोल से पवन सिंह
  • बोलपुर से प्रिया साहा


29 फरवरी को हुई थी अहम बैठक
इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने देर रात तक मंथन किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कई नामों को अंतिम रूप दिया था।

2019 में भाजपा का प्रदर्शन    
भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में 543 सीटों में से 436 पर उम्मीदवार उतारे थे। बाकी सीटें पार्टी ने सहयोगी दलों को दी थीं। जिन 436 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था, उनमें से पार्टी को 303 पर जीत मिली थी। यह आंकड़ा लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से भी ज्यादा था। इसके अलावा 72 सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर, 31 सीटों पर तीसरे नंबर और 30 सीटों पर इससे भी नीचे रही थी, जबकि 51 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी।

2019 में किस गठबंधन का कैसा था प्रदर्शन?  
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 351, कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 90 और सपा-बसपा के गठबंधन को 15 सीटें मिली थीं।

भाजपा को अकेले मिला था बहुमत
2019 में भाजपा 303 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अकेले ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े (272) को पार कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। डीएमके को 24, तृणमूल कांग्रेस को 22 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed