फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   bihar election How To Check Your Polling Booth, Voter Id Card Search By Name, Number

Bihar Election 2025: वोट डालने से पहले पांच अहम सवाल, जिनके जवाब आपके लिए जानना बहुत जरूरी हैं

Tue, 11 Nov 2025 06:37 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 11 Nov 2025 06:37 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में लोगों के वोट डालने के लिए कई कदम उठाए गए हैं ताकि राज्य में शत-प्रतिशत मतदान हो। 

विज्ञापन
bihar election How To Check Your Polling Booth, Voter Id Card Search By Name, Number
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण में विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 122 सीटों पर वोटिंग होगी। एक जागरुक नागरिक होने के नाते हर किसी को लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर वोट जरूर देना चाहिए। 'अमर उजाला' भी आपसे यही अपील करता है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर डालें। वोटिंग से पहले आपके मन में कई तरह के सवाल होंगे। हम ऐसे पांच सबसे जरूरी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं।

विज्ञापन

इस चरण में जिन जिलों में वोट पड़ेंगे, उनमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज हैं। मुस्लिम बहुल सीमांचल की सीटों पर एनडीए जहां हिंदू मतों के ध्रुवीकरण की उम्मीद में है, वहीं महागठबंधन इस कोशिश में है कि असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिम मतों में सेंधमारी न कर सकें। चुनाव आयोग के अनुसार, चार लाख से अधिक कर्मचारी शांतिपूर्ण चुनाव  के लिए तैनात किए गए हैं। 

एनडीए के सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को आवंटित सभी छह सीटों पर इसी चरण में मतदान होगा। इनमें से चार इमामगंज, बाराचट्टी, टिकारी और सिकंदरा, वर्तमान में पार्टी के पास हैं और मौजूदा विधायक ही मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें?

  • अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://electoralsearch.eci.gov.in/uesfmempmlkypo पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

  • अगर वेबसाइट पर नहीं देख पा रहे तो आप ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter helpline app) डाउनलोड करिए। इस एप पर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं। 

  • मतदान केंद्र के आसपास अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की तरफ से कैंप भी लगाए जाते हैं। यहां मतदाताओं की पूरी सूची होती है। आप कैंप में जाकर भी अपना नाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

3. अगर वोटर कार्ड नहीं है तो कैसे वोट कर पाएंगे?

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकेंगे। हालांकि, वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है। इसलिए मतदान केंद्र पर जाने से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। अगर आपका नाम है तो आप चुनाव आयोग की तरफ से बताए गए 11 प्रकार के अन्य डॉक्युमेंट्स को पहचान पत्र के तौर पर दिखाकर वोट डाल सकते हैं।

4. वोट डालने के लिए कौन से पहचान पत्र जरूरी होंगे?

1. पासपोर्ट

2. ड्राइविंग लाइसेंस

3. अगर आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।

4. PAN कार्ड

5. आधार कार्ड

6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक।

7. मनरेगा जॉब कार्ड।

8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।

9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।

10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।

11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।

(इन सभी में से कोई एक पहचान पत्र दिखाने पर आप वोट दे सकेंगे।)

5. किसी और ने वोट डाल दिया तो क्या करें? 

चुनाव आयोग के नियम में टेंडर वोट का प्रावधान है। इस नियम के तहत मतदान केंद्र पर पहुंचने पर अगर आपको ये पता चलता है कि आपका वोट पहले ही किसी ने डाल दिया है तो आप टेंडर वोट के जरिए उसे चुनौती दे सकते हैं। ऐसे परिस्थिति में आपको मतदान केंद्र पर मौजूद पीठासीन अधिकारी से शिकायत करनी होगी। पीठासीन अधिकारी आपसे जुड़े दस्तावेजों की पूरी जांच करेगा। यह जांच की जाएगी कि आपने जो दावा किया है क्या वह सही है? अगर आपका दावा सही निकलता है तो बैलेट पेपर के जरिए पीठासीन अधिकारी आपका टेंडर वोट डलवा सकता है। अगर आपका दावा गलत निकलता है तो फर्जीवाड़े के आरोप में आपको पुलिस के हवाले किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed