फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Axis My India exit poll results lok sabha election 2019

Axis My India Exit Poll: पिछले चुनाव में कैसा रहा एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल? बाद में नतीजा क्या रहा?

Fri, 31 May 2024 08:36 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 31 May 2024 08:36 PM IST
सार

Axis My India Exit Poll Results: लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आएगा, लेकिन उससे पहले अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल 1 जून की शाम को आएंगे। इन एजेंसियों के अनुमान कितने सही हुए ये चार जून को पता चलेगा।  

विज्ञापन
Axis My India exit poll results lok sabha election 2019
एक्सिस माय इंडिया लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा 2024 के चुनाव के अंतिम और सातवें चरण का मतदान 1 जून को है। इसके साथ ही सभी लोग 4 जून को आने वाले जनादेश का इंतजार करेंगे, लेकिन उसके पहले 1 जून की शाम को ही तमाम एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेंगी। किस एजेंसी का एग्जिट पोल कितना सही रहा यह चार जून को पता चलेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया था। इनमें आजतक एक्सिस माय  इंडिया भी शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की वास्तविक परिणामों से कितने अलग रहे थे। 
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव के लिए आजतक-माय एक्सिस का एग्जिट पोल
पिछले लोकसभा चुनाव में आजतक एक्सिस-माय इंडिया ने एनडीए को 339-365 सीटें जीतने के साथ ही पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया था। हालांकि यह अनुमान काफी हद तक सही साबित हुआ और एनडीए ने कुल 553 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं एक्सिस-माय इंडिया ने यूपीए के 77 से 108 सीटों पर जीतने का अनुमान लगाया था। यहां भी यह काफी सटीक दिखाई दिया और यूपीए को 92 सीटें मिलीं। इसी तरह पिछले चुनाव में एनडीए और यूपीए के अलावा अन्य पार्टियों के लिए 79-111 सीटें जीतना का दावा किया गया था। यहां भी यह रेंज काफी सही रही और अन्य के खाते में 97 सीटें गईं। 
विज्ञापन


अब देखना होगा पिछले चुनाव की तरह ही 2024 लोकसभा चुनाव में माय-एक्सिस का विश्लेषण सही साबित हो पाता है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल?
1 जून को सातवें दौर का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि 19 अप्रैल 2024 को सुबह सुबह 7.00 बजे से 1 जून 2024 को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। यानी 1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। 


1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल एग्जिट पोल जारी करेंगे। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में क्या हो सकता है? कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा। 

 

लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी 
लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों के एग्जिट पोल भी 1 जून को आएंगे। इन्हें भी आप अमर उजाला पर देख सकते हैं। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा है उनमें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतदान हो चुका है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को आ जाएंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।  

 

अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं- 
  • गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। 
  • अमर उजाला सर्च करें।
  • अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed