फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Amidst the turmoil in Delhi politics Atishi Marlena expressed this apprehension; BJP hit back

Politics: दिल्ली की सियासत में मची खलबली के बीच आतिशी मार्लेना ने जताई ये आशंका; भाजपा ने किया पलटवार

Tue, 02 Apr 2024 01:21 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में सबसे अहम मंत्री आतिशी मार्लेना ने 2 अप्रैल को सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की आशंका जाहिर की कि अब शराब घोटाले में उनके साथ-साथ तीन अन्य बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है। ये नेता उनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा होंगे। 
loader
Amidst the turmoil in Delhi politics Atishi Marlena expressed this apprehension; BJP hit back
आतिशी - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हैं। ऐसे तमें दिल्ली की सरकार भी वही से चल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा सकती है। आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने मंगलवार सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की आशंका जाहिर की। 



उन्होंने यह भी कहा कि शराब घोटाले में अब उनके और आम आदमी पार्टी के तीन अन्य बड़े नेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा सकती है। आतिशी ने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी को चुनाव में जीत हासिल करने से रोकने के लिए किया जा रहा है। इसके पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी के एक अन्य नेता जैस्मिन शाह ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसी तरह की आशंका जाहिर की थी।       


इस पर भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेताओं को अपने भ्रष्टाचार के बारे में मालूम है। उन्हें पता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है और इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी देर-सबेर होना तय है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी नेता पहले से ही अपनी गिरफ्तारी की आशंका जाहिर कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं।      

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेताओं को अपनी गिरफ्तारी के लिए किसी दूसरे को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, इसलिए उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संविधान और प्रशासन की जानकारी रखने वाला हर व्यक्ति जानता है कि जेल से सरकार चलाना व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है। एक दिन उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना ही पड़ेगा। यही कारण है कि इस तरह की बात कर वे केवल अपना बचाव करना चाहते हैं जो संभव नहीं होगा। 

क्या होगी परेशानी?
दरअसल, जेल नियमावली के हवाले से यह कहा जा रहा है कि जेल में रहते हुए अरविंद केजरीवाल को लोगों से मिलने की खुली छूट नहीं दी जा सकती है। उन्हें अपना स्टाफ रखने और फाइलों पर हस्ताक्षर करने की छूट भी नहीं दी जा सकती है। ऐसे में जेल से वे अधिकारियों से मुलाकात और महत्वपूर्ण बैठकें नहीं कर सकेंगे। इसलिए कहा जा रहा है कि व्यावहारिक तौर पर वे जेल से सरकार नहीं चला सकेंगे।

सुब्रत राय सहारा केस नहीं बनेगी नजीर
इस मामले में आम आदमी पार्टी नेता कुछ मामलों का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि सुब्रत राय सहारा की तरह अरविंद केजरीवाल को भी  जेल में अपना ऑफिस चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। लेकिन कानून विशेषज्ञों के अनुसार, सुब्रत राय सहारा को यह छूट केवल अपनी संपत्तियों को बेचने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मिली थी। यह छूट व्यापार करने की छूट नहीं थी। इसलिए इसे नियम के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।  

आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा?
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में सबसे अहम मंत्री आतिशी मार्लेना ने 2 अप्रैल को सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की आशंका जाहिर की कि अब शराब घोटाले में उनके साथ-साथ तीन अन्य बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है। ये नेता उनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा होंगे।  

आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया कि उन्हें इस बात का संदेश दिया गया है कि भाजपा में शामिल हो जाओ, अन्यथा उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब उनके घर, परिवार और रिश्तेदारों के घर पर ईडी की रेड हो सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आतिशी मार्लेना ने यह नहीं बताया कि संदेश कौन भेज रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed