{"_id":"63e62dfaba9ec8cae7073bb0","slug":"world-class-facility-to-top-placement-why-jaipuria-institute-of-management-good-for-students-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड क्लास फैकल्टी से टॉप प्लेसमेंट तक, इन 7 कारणों से जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेहतरीन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
वर्ल्ड क्लास फैकल्टी से टॉप प्लेसमेंट तक, इन 7 कारणों से जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेहतरीन
Fri, 10 Feb 2023 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:14 PM IST
सार
लर्निंग यानी कि सीखना एक ऐसी प्रक्रिया है जो जीवनपर्यंत चलती रहती है और यही इसकी खासियत भी है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए ही लोग अपने बेहतर करियर के लिए उच्च शिक्षा हासिल करने पर जोर देते हैं।
विज्ञापन
Jaipuria
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लर्निंग यानी कि सीखना एक ऐसी प्रक्रिया है जो जीवनपर्यंत चलती रहती है और यही इसकी खासियत भी है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए ही लोग अपने बेहतर करियर के लिए उच्च शिक्षा हासिल करने पर जोर देते हैं। तो कई बार लोग अपने करियर के बीच में ब्रेक भी लेते हैं और एक बेहतर बिजनेस स्कूल से एमबीए करने के लिए अपना दाखिला करवाते हैं। ये शैक्षणिक संस्थान लगातार बदलते कॉर्पोरेट जगत को सीखने और अपनाने के लिए एक विस्तृत दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
इतनी चीजों की जानकारी होने के बावजूद भी अपने करियर के लिए सही संस्थान का चयन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आपके मन में कई तरह के सवाल आते ही रहते हैं जैसे- आपको कौन सा संस्थान चुनना चाहिए? यह आपके करियर के लिए कितना फायदेमंद होगा? आपको कितना आरओआई मिलेगा? आदि। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि मैनेजमेंट एजुकेशन के क्षेत्र में जयपुरिया पिछले 28 वर्षों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस प्रमुख बी स्कूल ने अपने लखनऊ, नोएडा, जयपुर और इंदौर स्थित कैंपस के साथ पूरे भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसको राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA), भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (AIU) द्वारा मान्यता प्राप्त है और यह AACSB सदस्य है। साथ ही जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट को अन्य प्रसिद्ध संगठनों द्वारा लगातार टॉप के बी-स्कूल रैंकिंग में स्थान दिया गया है। किन्तु रैंकिंग और मान्यता से परे, ऐसी क्या चीज है जो जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट को एक विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान बनाता है जो सर्वश्रेष्ठ के बराबर है? इस लेख में इसी से जुड़ी कुछ चीजों को बताया गया हैं, जो इस बी स्कूलों को भारत में हर मायने में प्रमुख बनाते हैं।
विज्ञापन
रैंकिंग और मान्यता
एनआईआरएफ 2022 द्वारा नवीनतम रैंकिंग में जयपुरिया के सभी चार कैम्पसों को प्रमुख बी-स्कूलों की लीग में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिया गया है - जिसमें से जयपुरिया नोएडा 51वें, लखनऊ 78वें, जयपुर 81वें और जयपुरिया इंदौर 102-125 रैंक बैंड में हैं। साथ ही इसके दो अन्य कैंपस जयपुरिया लखनऊ और नोएडा नैक द्वारा भी मान्यता प्राप्त हैं। इसके अलावा जयपुरिया मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, देश के कुछ नामी प्रबंधन संस्थानों में से एक है, जिसे एआईसीटीई द्वारा श्रेणीबद्ध स्वायत्तता प्राप्त है, जोकि अपने आप में सबसे रेयर उपलब्धि है। जबकि PGDM प्रोग्राम को AIU द्वारा MBA और राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड (NBA) के समकक्ष मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
प्लेसमेंट
जयपुरिया लखनऊ के छात्र आयुष सिंह (पीजीडीएम 2021-23) जिनको हालही में पर्नॉर्ड में प्लसमेंट मिली है उनका कहना है, ''अगर सिर्फ बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड को ही एक अच्छे बी स्कूल का मानक माना जाता है, तो जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भी अधिक से अधिक प्लेसमेंट देने के लिए अपने आपको एक के बाद एक प्लेसमेंट सीजन में मजबूत कर रहा है और मैं इस संस्थान का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली हूं।'' साल 2022 की कक्षा में शानदार {98।8%}प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखा गया, जिसमें 375 से अधिक रिक्रूटर्स ने जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से इंडस्ट्री के लिए तैयार छात्रों को हायर किया। जिनमें से Amazon, Deloitte, HDFC Bank, Aditya Birla Group, Unilever, KPMG, PwC जैसी कंपनियाँ कुछ प्रमुख भर्तीकर्ता थीं। पिछले प्लेसमेंट सीजन में स्टर्लिंग कंपनी के द्वारा ऑफर किया गया 27 लाख का सालाना पैकेज अब तक का सबसे उच्चतम वेतन पैकेज था। हाल ही में बैच 2021-23 से, इसके सभी कैंपस में औसत पैकेज में 20% की तीव्र वृद्धि हुई है। बैंकिंग और फाइनेंस सर्विसेज के डोमेन में आज तक अधिक छात्रों की संख्या की भर्ती में 32% हिस्सेदारी के साथ प्रमुखता हासिल की है। जबकि रिसर्च एंड कंसल्टिंग ने 32% और एफएमसीजी ने 15% छात्रों का चयन हुआ। कुछ कंपनिया जिन्होंने इस वर्ष सबसे पहले ही अपनी प्लेसमेंट्स प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनमें एक्सेंचर, सीपल कॉर्प, डेलोइट, पीडब्ल्यूसी, सदरलैंड ग्लोबल, हेक्सावेयर, केपीएमजी, एसएंडपी ग्लोबल, व्हर्लपूल, टाटा कंज्यूमर, डाबर, एचयूएल, कोलगेट पामोलिव, एचसीएल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एशियन पेंट्स और आदित्य बिड़ला आदि शामिल हैं।
स्पेशल प्रोग्राम
जयपुरिया में छात्रों के लिए प्रमुख पीजीडीएम कार्यक्रम के अलावा, विशेष कार्यक्रम पीजीडीएम (मार्केटिंग), पीजीडीएम (सेवा प्रबंधन), पीजीडीएम (वित्तीय सेवाएं) और पीजीडीएम (खुदरा प्रबंधन) भी उपलब्ध हैं, जिन्हें कैंडिडेट अपनी विशेष रुचियों के आधार पर चुन सकते हैं। ये स्पेशल AICTE स्वीकृत, NBA मान्यता प्राप्त और AIU मान्यता प्राप्त कार्यक्रम खासतौर पर छात्रों को इंडस्ट्री रेडी और सेक्टोरल स्पेशलिज़्ड बनाने के लिए ही डिज़ाइन किए गए हैं। इंडिका समूह से अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले पीजीडीएम 2021-23 के छात्र आशीष त्रिपाठी कहते हैं, "बिजनेस एनालिटिक्स, डिसीजन साइंस, डिजाइन थिंकिंग, बिजनेस सिमुलेशन जैसे आधुनिक समय के नए स्किल्स से परिपूर्ण इन विशेष पाठ्यक्रमों ने मुझे बाकी लोगों की भीड़ से बिलकुल अलग लाकर खड़ा कर दिया।" यदि आप उन छात्रों में से एक हैं जो एक सफल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स बनने का सपना देखते हैं, तो एमबीए की पढ़ाई करना आपके लिए नए जमाने के जरुरी स्किल्स को अच्छे से निखारने का एक बहुमूल्य टिकट है।
वर्ल्ड क्लास फैकल्टी
जयपुरिया को अपनी वर्ल्ड क्लास इंटेलेक्चुअल फैकल्टी पर गर्व है। जयपुरिया में छात्रों को जाने-माने इंडस्ट्री और अकादमिक के दिग्गजों द्वारा तैयार किया जाता है, जो उन्हें जीवन में विकास और सफलता के लिए तैयार करते हैं। जयपुरिया के कुछ अकादमिक दिग्गजों की लिस्ट में से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव के पद पर काम कर चुके रिटायर्ड लोग हैं। जिनमें विशेष रूप से आईएएस आलोक रंजन, यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के सीईओ प्रो, जयंत कृष्णा और पतंजलि के पूर्व सलाहकार डॉ वीपी सिंह, विशिष्ट प्राध्यापक के तौर पर शामिल है। आदित्य बिड़ला फैशन में प्लेसमेंट हासिल करने वाले पीजीडीएम 2021-23 बैच के शिवांकर बाजपेयी कहते हैं “जयपुरिया लखनऊ में, मुझे सबसे अच्छे मौके मिले। अत्यधिक अनुभवी फैकल्टी से सीखना वास्तव में प्रेरणादायक और स्फूर्तिदायक है।”
स्ट्रांग एलुमनाई नेटवर्क
वास्तव में, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का पूरी दुनिया में 13000+ मजबूत पूर्व छात्रों का नेटवर्क है। इनमें से कई छात्रों ने यहां के लॉन्च पैड से लाभ उठाया है और भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल कॉर्पोरेट करियर बनाया है। प्रमुख एंटरप्रेन्योर से लेकर सीईओ और सीएफओ तक समूह शामिल है जिन्होंने छात्रों के अनुसरण का मार्ग प्रशस्त किया है। बी स्कूल अपने मजबूत पूर्व छात्रों के जुड़ाव के माध्यम से बंधन को मजबूत करता है। यह छात्रों को उनके रोल मॉडल द्वारा सलाह दिए जाने और प्रेरित होने का अवसर प्रदान करता है। लखनऊ कैंपस से पीजीडीएम 2021-23 एस एंड पी ग्लोबल में नौकरी पाने वाली आयुषी मिश्रा कहती है, “सहयोगी शिक्षा जयपुरिया में नियमित मानदंड है। यहाँ साथियों और पूर्व छात्रों के नेटवर्क से सीखने के लिए बहुत कुछ है।”
अनकैंपस
अनकैंपस जयपुरिया की एक अनूठी पहल है जो अपने चार कैंपस में लर्निंग को एक साथ जोड़ती है। यह एक ऐसी पहल है जो सीमाओं से परे एक समान पाठ्यक्रम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट, सामान्य प्रवेश आदि को आसान करके बेहतर परिणामों के साथ अधिकतम लर्निंग, असीमित आदान-प्रदान आदि की सुविधा प्रदान करती है। जयपुरिया कैंपस के छात्रों को सीखने, प्लेसमेंट और एक्सपोजर के मामले में कई गुना अवसर मिलते हैं। छात्रों के पास जयपुरिया के चारो परिसरों में से किसी में भी ट्राइमेस्टर को आगे बढ़ाने का विकल्प है।
स्कॉलरशिप
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मैनेजमेंट एजुकेशन के क्षेत्र में अपने पिछले 28 वर्षों की उत्तम विरासत को आगे बढ़ा रहा है। इसकी नीति इस तथ्य में निहित है कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास के बारे में नहीं है बल्कि समाज को समृद्ध बनाने का एक तरीका है। जो मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के प्रदान करने के रूप में साफ दिखाई देता है। छात्र उनके एप्टीट्यूड टेस्ट स्कोर (CAT/MAT/CMAT/XAT) के आधार पर 4 लाख रुपये तक छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X