{"_id":"67715d54c9f6a62ce006fcfd","slug":"winter-vacation-schools-closed-in-dehradun-due-to-cold-holidays-list-here-2024-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Winter Vacation: देहरादून में ठंड की वजह से स्कूलों में अवकाश, जानें अन्य राज्यों में कब तक रहेंगी छुट्टियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Winter Vacation: देहरादून में ठंड की वजह से स्कूलों में अवकाश, जानें अन्य राज्यों में कब तक रहेंगी छुट्टियां
Sun, 29 Dec 2024 08:06 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:06 PM IST
सार
Winter Vacation: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ठंड और बारिश को देखते हुए स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा की गई है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों में भी छुट्टियों की गई है।
विज्ञापन
Winter Vacation
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Winter Vacation: उत्तराखंड के देहरादून जिले में बढ़ती ठंड, कोहरे और बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में लंबी छुट्टियों (Winter Vacation) की घोषणा की है। कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का पालन सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुनिश्चित किया जाए।
इसके अलावा जनवरी में कई रविवार और पर्व जैसे मकर संक्रांति (14 जनवरी) और गुरू गोविंद सिंह जयंती (17 जनवरी) पर भी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा जनवरी में कई रविवार और पर्व जैसे मकर संक्रांति (14 जनवरी) और गुरू गोविंद सिंह जयंती (17 जनवरी) पर भी स्कूल बंद रहेंगे।
अन्य राज्यों में शीतकालीन अवकाश की स्थिति
- हरियाणा और दिल्ली: 1 से 15 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विंटर वेकेशन रहेगा।
- मध्य प्रदेश: 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 5 दिसंबर को रविवार होने के कारण स्कूल 6 जनवरी को फिर से खुलेंगे।
- राजस्थान: यहां 5 जनवरी 2025 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़: 23 से 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई। 29 तारीख को रविवार है जिस कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद स्कूल 30 दिसंबर से खुलेंगे, लेकिन रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेंगे।
- झारखंड: 5 जनवरी 2025 तक सरकारी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X