फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Winter Vacation: Schools closed in Dehradun due to cold, holidays list here

Winter Vacation: देहरादून में ठंड की वजह से स्कूलों में अवकाश, जानें अन्य राज्यों में कब तक रहेंगी छुट्टियां

Sun, 29 Dec 2024 08:06 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Dec 2024 08:06 PM IST
सार

Winter Vacation: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ठंड और बारिश को देखते हुए स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा की गई है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों में भी छुट्टियों की गई है।

विज्ञापन
Winter Vacation: Schools closed in Dehradun due to cold, holidays list here
Winter Vacation - फोटो : freepik

विस्तार

Winter Vacation: उत्तराखंड के देहरादून जिले में बढ़ती ठंड, कोहरे और बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में लंबी छुट्टियों (Winter Vacation) की घोषणा की है। कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का पालन सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा जनवरी में कई रविवार और पर्व जैसे मकर संक्रांति (14 जनवरी) और गुरू गोविंद सिंह जयंती (17 जनवरी) पर भी स्कूल बंद रहेंगे।
 

अन्य राज्यों में शीतकालीन अवकाश की स्थिति  

  • हरियाणा और दिल्ली: 1 से 15 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विंटर वेकेशन रहेगा।  
  • मध्य प्रदेश: 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।  5 दिसंबर को रविवार होने के कारण स्कूल 6 जनवरी को फिर से खुलेंगे।
  • राजस्थान: यहां 5 जनवरी 2025 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
  • छत्तीसगढ़: 23 से 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई। 29 तारीख को रविवार है जिस कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद स्कूल 30 दिसंबर से खुलेंगे, लेकिन रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • झारखंड: 5 जनवरी 2025 तक सरकारी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सबसे लंबा विंटर वेकेशन  

जम्मू-कश्मीर के स्कूली छात्रों को सबसे लंबा अवकाश मिलेगा। यहां भारी बर्फबारी और बारिश को देखते हुए फरवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक और कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed