फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2020 Exam Online Coaching Preparation: Why law is a better option after 12th standard know important things

CLAT 2020: 12वीं कक्षा के बाद लॉ क्यों है बेहतर विकल्प, आइये जानें महत्वपूर्ण बातें

Fri, 29 May 2020 11:34 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 29 May 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
CLAT 2020 Exam Online Coaching Preparation: Why law is a better option after 12th standard know important things
CLAT 2020 परीक्षा की तैयारी करे - फोटो : self

एक समय था जब पेरेंट्स चाहते थे कि 12वीं के बाद उनके बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनें। लेकिन अब समय बदल गया है। अब पेरेंट्स बच्चों के लॉ जैसे क्षेत्रों में जाने का सपना देखते हैं। कानून का पेशा ऐसा पेशा है जिसकी मांग हर समय रहती हैं। लॉ की पढ़ाई करने वाले बच्चों का भविष्य हमेशा उज्जवल रहता हैं। कानून की पढ़ाई करने के लिए क्लैट का एग्जाम पास करना जरूरी है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि क्लैट करने के और भी क्या फायदे हैं।

विज्ञापन


इन वजहों से लॉ करना है बेहतर विकल्प - 

1. सभी स्ट्रीम के छात्र हैं इसके लिए योग्य  - 
12वीं के बाद क्लैट एग्जाम को किसी भी स्ट्रीम के छात्र दे सकते है। क्लैट एग्जाम को पास करने के बाद आपके पास लॉ जैसे प्रतिष्ठित और सफल करियर का ऑप्शन होता है। अगर कोई छात्र ग्रेजुएशन अपनी स्ट्रीम में ही करता है तब भी उसके पास पोस्ट ग्रेजुएशन में लॉ करने का ऑप्शन होता है। 12वीं के बाद आप जहां 5 साल में बी.ए.एल.एल.बी कर सकते हैं वहीं किसी अन्य क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री करने वाले छात्र 3 साल में एल.एल.बी कर सकते हैं।
विज्ञापन


2. कई विकल्प हैं मौजूद -
12वीं के बाद आपके पास 5 साल की एकीकृत स्नातक डिग्री यानि बी.ए.एलएलबी के अलावा बी.एससी एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बी.कॉम एलएलबी करने का विकल्प मौजूद होता है। आप चाहे तो एकीकृत स्नातक डिग्री के बाद एमबीएल लॉ एजुकेशन में मास्टर डिग्री भी हासिल कर सकते हैं। इसके बाद आपके पास डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) करने का ऑप्शन भी होता है। इतना ही नहीं, यदि आप किसी प्रोफेशन में सफल नहीं हुए तो भी लॉ की पढ़ाई करके आप इस क्षेत्र में दोबारा से अपना करियर शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. कम्पटीशन –
क्लैट पास करके लॉ की डिग्री आपके लिए अधिक बेहतर इसलिए होती है क्योंकि इसमें बाकी प्रोफेशंस के मुकाबले कम कंपटीशन और कम लागत होती हैं लेकिन इस डिग्री को करने के बाद आपके पास काफी अच्छे करियर ऑप्शन होते हैं। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो साल 2019 में क्लैट की परीक्षा में लगभग 47,000 उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय की 2984 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके विपरीत, इंजीनियरिंग और डॉक्टर के क्षेत्रों में कई गुना अधिक था। 

4. लॉ फील्ड में वेतन -
जब आपका लॉ का कोर्स पूरा हो जाता है तो आप ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड के रूप में 20,000 रूपए या इससे अधिक प्रति माह कमा सकते हैं और इसके बाद अगर आप आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो आप व्यक्तिगत रूप से अदालत में काम करना शुरू कर सकते हैं जिसमें आप शुरुआत में 35,000 से 50,000 रूपए प्रति माह कमा सकते हैं। 

6. एडमिशन लेने के लिए एक से ज्यादा ऑप्शन -
कानून की पढ़ाई करने के लिए आपको एक लॉ कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए एक प्रवेश परीक्षा देने होती हैं।आप लॉ करने के लिए इनमे से कोई भी एंटरेंस टेस्ट दे सकते हैं जैसे क्लैट (CLAT), एमएच-सीईटी (MH-CET), स्लेट (SLAT), LSAT, AILET और कई अन्य प्राइवेट लॉ कॉलेज के एंट्रेंस टेस्ट।

क्लैट पास करके लॉ की डिग्री लेने के बाद जॉब्स के ऑप्शन - कानून एक ऐसा करियर विकल्प है जिसमें आपके पास जॉब के काफी सम्मानित जॉब ऑप्शंस होते हैं जो आपको एक विश्वसनीय पात्र और ईमानदार व्यक्ति के रूप में स्थापित करते हैं। जैसे –  

• एक सरकारी वकील या सॉलिसिटर जनरल या किसी कानूनी फर्मों में कार्य। 
• लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा से न्यायाधीश का पद 
• वकील मंत्रालय, सरकारी विभागों और विभिन्न कानूनी सलाह संगठनों में नौकरी 
• विदेशों में नौकरी पाने का अवसर 

इस तरह से किसी भी लॉ एंट्रेंस एग्जाम में अच्छा स्कोर पाकर आप लॉ की डिग्री हासिल कर सकते है और अपने भविष्य को सुनहरा और उज्जवल बना सकते हैं। अब तो आप समझ गए होंगे कि क्यों लॉ अन्य क्षेत्रों में पढ़ाई करने से सबसे बेहतर है।



अमर उजाला' पाठकों के विशेष छूट
यदि आप CLAT परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मात्र 7,999 रुपये में पूरी तैयारी कर सकते हैं। अमर उजाला के पाठकों को Safalta.com के सभी कोर्स पर आज एडमिशन लेने पर फीस में 10% की छूट दी जा रही हैं। यह छूट पाने के लिए पाठकों को WEB10 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।

एडमिशन के लिए विजिट करें- www.safalta.com

क्लैट कोर्स में दाखिले के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed