{"_id":"5e5def6a8ebc3eeb5847bedf","slug":"when-was-the-first-tweet-on-twitter-modi-is-thinking-of-giving-up-all-social-media-account","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर पहली बार कब किया गया था ट्वीट, मोदी कर रहे हैं सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ट्विटर पर पहली बार कब किया गया था ट्वीट, मोदी कर रहे हैं सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार
Tue, 03 Mar 2020 11:17 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई। इसके साथ ही ट्विटर पर #NoSir नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। दुनिया में यह हैशटैग तीसरा सबसे ज्यादा चर्चित हो गया। इसे समर्थन करने वालों ने पीएम से सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं ने इसे लेकर तंज भी कसा।
विज्ञापन
आज के समय में दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करती है। लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि प्लेटफॉर्म्स के जरिये अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जोड़े रहते हैं। साथ ही इस पर लोग अपने बिताए हुए बेहतरीन पल तस्वीरों और वीडियो के रूप में एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं।
विज्ञापन
यहां हम आपको बता रहे हैं कि पहली बार ट्विटर पर कब ट्वीट किया गया और क्या था वो ट्वीट? ऐसी रोचर बातें ट्विटर के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मोदी के ट्वीट से देश में मची हलचल, क्या आप फेसबुक से जुड़े इन 10 रोचक बातों के बारे में जानते हैं?
- लोगों को वो चीजें आकर्षित करती हैं जो रहस्यमयी होती हैं। बता दें कि साल 2006 में ट्विटर अस्तित्व में आया। 15 जुलाई को पहला ट्वीट किया गया था।
- ट्विटर पर 140 शब्दों में अपनी पूरी कहानी बयां करने की शुरुआत 15 जुलाई, 2006 को ही शुरू हुई थी।
- ट्विटर को जैक डॉरसी, इवान विलियम्स, बिज स्टोन और नोआह ग्लास ने बनाया था।
- पहला ट्वीट Just setting up my twttr था।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर 5.50 करोड़ ट्वीट हर रोज किए जाते हैं।
कमेंट
कमेंट X