फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   What to do after JEE Main Session-1 Result

JEE Main Result 2022: जेईई मेन रिजल्ट के बाद अब आगे क्या? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 10 Jul 2022 09:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 10 Jul 2022 09:09 PM IST
सार

JEE Main 2022 Session-1 Result : इस बार जेईई मेन के पहले चरण के लिए सिर्फ रिजल्ट पर्सेंटाइल जारी किया जाएगा। जबकि एनटीए स्कोर ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट दूसरे चरण के परिणाम के साथ जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों के सामने एक बड़ा सवाल यह है कि वे पहले चरण के रिजल्ट के बाद क्या करें? तो आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब... 

विज्ञापन
What to do after JEE Main Session-1 Result
JEE Main Session 1 Result 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

JEE Main Session 1 Result 2022: देशभर में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई मेन 2022 के पहले चरण का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही घोषित किया जाना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र संयुक्त प्रवेश-परीक्षा परिणाम 2022 jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। जेईई मेन 2022 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन

जेईई मेन 2022 पहले चरण के परिणाम में कई विवरण जैसे- उम्मीदवार का नाम, विषय-वार स्कोर, कुल स्कोर, प्रतिशत आदि शामिल होंगे। हालांकि, एनटीए की ओर से इस बार कि पहले चरण में टॉपर्स और अखिल भारतीय रैंक (AIR) रैंक मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Delay in Results: रिजल्ट में देरी ने लाखों छात्रों की बढ़ाई चिंता, भविष्य को लेकर मंडरा रहा यह संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पहले चरण के लिए सिर्फ जेईई मेन रिजल्ट पर्सेंटाइल जारी किया जाएगा। जबकि एनटीए स्कोर ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट दूसरे चरण के परिणाम के साथ जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों के सामने एक बड़ा सवाल यह है कि वे पहले चरण के रिजल्ट के बाद क्या करें? तो आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब... 
 

विज्ञापन

JEE Main Session 1 Result: चेक करने का आसान तरीका

  • चरण 1: सबसे पहले एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन रिजल्ट जून 2022 सेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करें।
  • चरण 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, और आपका जेईई मेन सत्र-1 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

JEE Mains 2022 Result: जेईई मेन जून सत्र के परिणाम के बाद क्या?

जेईई मेन 2022 के पहले चरण के परिणाम की घोषणा के साथ ही इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के पहले चरण की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।  जेईई मेन 2022 के पहले चरण में प्राप्त अंकों की रैंक सूची तैयार करते समय दूसरे चरण में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की रैंक भी देखी जाएगी। दोनों की तुलना के आधार पर सर्वश्रेष्ठ को एनटीए रैंक और स्कोर कार्ड के तौर पर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CBSE Results 2022: कब जारी होंगे सीबीएसई रिजल्ट? टर्म-2 असेसमेंट पर परीक्षा नियंत्रक ने कही ये बड़ी बात

इसके बीच में ही जेईई मेन दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो कि अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित होने तक जारी रहेगी। एनटीए जेईई मेन दूसरे चरण के पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी करेगा। इसके बाद जेईई मेन सेशन-2 के एडमिट कार्ड और रिजल्ट बाद में jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed