फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   what is the career options in photography know all about here world photography day

World Photography Day 2021: तस्वीरें खींचने के हैं शौकीन तो फोटोग्राफी में बना सकते हैं शानदार करियर

Thu, 19 Aug 2021 03:07 PM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Thu, 19 Aug 2021 03:07 PM IST
सार

इतना ही नहीं आप इस क्षेत्र में एक शानदार करियर भी बना सकते हैं। एक विद्यार्थी, प्रशिक्षु और प्रोफेशनल के तौर पर फोटोग्राफी के विविध आयामों और अपनी रूचि के अनुसार इसमें स्वरोजगार के साथ ही नौकरी की भी काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
what is the career options in photography know all about here world photography day
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे - फोटो : Pixabay

विस्तार

सोशल मीडिया की सिर चढ़कर बोलती लोकप्रियता और स्मार्टफोन तक आसान पहुंच ने दुनियाभर में फोटोग्राफी का नजरिया ही बदल दिया है। एक प्रकार से देखा जाए तो आजकल हर स्मार्टफोन धारक एक बेहतरीन फोटोग्राफर हो सकता है। बस जरूरत है तो उसके पास एक कलात्मक नजरिये की, एक दृष्टिकोण की। सब्जेक्ट और ऑब्जेक्ट की वैल्यू समझकर आप और भी उम्दा फोटो क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं आप इस क्षेत्र में एक शानदार करियर भी बना सकते हैं। एक विद्यार्थी, प्रशिक्षु और प्रोफेशनल के तौर पर फोटोग्राफी के विविध आयामों और अपनी रूचि के अनुसार इसमें स्वरोजगार के साथ ही नौकरी की भी काफी संभावनाएं हैं। प्रोफेशन के तौर पर जब आप इस क्षेत्र में आते हैं तो फोटोशूट के प्लान से लेकर बैकग्राउंड, लाइट, कैमरा, पोज एक्शन, लोकेशन, फोटो एडिटिंग, फोटो बैकअप आदि की समझ होना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

 
कौन बन सकते हैं फोटोग्राफर?

what is the career options in photography know all about here world photography day
Phone Photography

सामान्य तौर पर फोटोग्राफर बनने के लिए किसी विशेष क्वालीफिकेशन या डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। यह तो सिर्फ वस्तुओं की कलात्मक समझ, रचनात्मकता के नजरिये, जुनून के साथ व्यक्तिगत रूचि का क्षेत्र है। हालांकि, एक प्रोफेशनल के तौर पर आपके पास कोई डिग्री या डिप्लोमा हो तो ज्यादा बेहतर है।

ये विषय रहेंगे मददगार

what is the career options in photography know all about here world photography day
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

छात्र 12वीं कक्षा के बाद विजुअल आर्ट, कम्यूनिकेशन डिजाइन, जर्नलिज्म, फोटो जर्नलिज्म या ललित कला में स्नातक की डिग्री भी एक विकल्प है। एक फोटोग्राफर के तौर पर आपको लेटेस्ट ट्रेंड से वाकिफ होना चाहिए और नए जमाने के टेक्नीकल टूल्स जैसे एडोब फोटोशॉप, एडोब लाइटरूम आदि में पारंगत होना चाहिए।   

फोटोग्राफर के तौर पर संभावित कार्यक्षेत्र 

विज्ञापन

प्रोफेशनल फोटोग्राफर के तौर पर प्रिंट मीडिया, विज्ञापन एजेंसियों, पीआर एजेंसियों, पब्लिकेशन हाउस, एनजीओ, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों, वेडिंग प्लानर्स, होटल और रिसॉर्ट आदि जैसे कई क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं। वे स्वतंत्र रूप से फ्रीलांसिंग के तौर पर काम करना चुन सकते हैं।

करियर के कुछ विकल्प इस प्रकार हैं:-

what is the career options in photography know all about here world photography day
photography - फोटो : अमर उजाला

  1. फोटो जर्नलिस्ट
  2. वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर
  3. फैशन फोटोग्राफर
  4. ट्रैवल फोटोग्राफर
  5. प्रॉडक्ट फोटोग्राफर
  6. एडवर्टोरियल फोटोग्राफर
  7. वेडिंग और इवेंट फोटोग्राफर
  8. एरियल फोटोग्राफर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed