West Bengal Vocational Result 2020: परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, देखें पूरा रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट बंगाल स्टेट काउंसिल ऑफ टेक्निकल एंड वोकेशनल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट, WEBSCTE ने वोकेशनल परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए थे। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। WEBSCTE की आधिकारिक साइट webscte.co.in, wbresults.nic.in है। कक्षा 12वीं (पुराने और नए पाठ्यक्रम) के लिए व्यावसायिक परीक्षा 30 मार्च से 13 अप्रैल, 2020 तक आयोजित की जानी थी। लेकिन इस परीक्षा को कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते रद्द कर दिया गया। उम्मीदवारों का मूल्यांकन अपनाई गई पद्धति के अनुसार किया गया था। जो छात्र अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे अपने परिणामों की जांच के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 30 दिन में करें NDA/NA की पक्की तैयारी, मात्र 2,999 रुपये में आज ही लें स्कोर बूस्टर कोर्स में दाखिला
वेस्ट बंगाल वोकेशनल रिजल्ट 2020: चेक कैसे करें-
- सबसे पहले वेस्ट बंगाल स्टेट काउंसिल ऑफ टेक्निकल एंड वोकेशनल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट WEBSCTE की आधिकारिक साइट webscte.co.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध डब्ल्यूबी हायर सेकेंडरी (वोकेशनल) रिजल्ट 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को परिषद द्वारा जारी किए गए अपने रोल नंबर को दर्ज करना होगा।
- अब सर्च पर क्लिक करना होगा।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी संभालकर रखें।
मुख्य जानकारी-
- बता दें कि पिछले साल यानि 2019 में, पश्चिम बंगाल व्यावसायिक परीक्षा 30 मई 2019 को घोषित की गई थी।
- परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है।
- हर साल हजारों छात्र परीक्षा के लिए पंजीकरण करते हैं।
- अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार WEBSCTE की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मिशन NDA 2020: केवल 30 दिनों में NDA क्रैक करें !
कमेंट
कमेंट X