{"_id":"5f719a828ebc3e9bc81935f5","slug":"west-bengal-undergraduate-postgraduate-classes-to-start-from-december-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: जानिए, कब से शुरू होंगी यूजी और पीजी कोर्स के छात्रों की कक्षाएं?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: जानिए, कब से शुरू होंगी यूजी और पीजी कोर्स के छात्रों की कक्षाएं?
Mon, 28 Sep 2020 01:46 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में यूजी व पीजी छात्रों के लिए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक दिसंबर से होगी। सूबे के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के बीच रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है कि बैठक में यूजी व पीजी छात्रों के लिए कॉलेजों के 2020-2021 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक दिसंबर से करने का फैसला लिया गया है। क्योंकि, नवंबर महीने में दीवाली, काली पूजा, छठ पूजा व जगद्दात्री पूजा जैसे कई त्योहार हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करना असंभव, 30 सितंबर को अगली सुनवाई
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने पहले ही मिड सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन शिक्षण को अपनाया है और उन छात्रों को पाठ्यक्रम सामग्री प्रदान की है, जिनके पास ऑनलाइन शिक्षण की सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में नए सत्र की शुरुआत से ज्यादा समस्या नहीं होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिसंबर में शिक्षण संस्थाओं में कक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन इसका निर्धारण उस वक्त की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सूचित किया जाएगा। इसके बाद सरकार यूजी और पीजी कोर्स के लिए नए शैक्षणिक सत्र की तारीखों की घोषणा करेगी। इस बैठक में भाग लेने वाले एक विश्वविद्यालय के कुलपति का कहना है कि पहले एक नवंबर से स्नातक और एक दिसंबर से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
West Bengal: Undergraduate, Postgraduate Classes To Start From December 1
कमेंट
कमेंट X