फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal TET to be held in December, announced Education minister

WB TET 2022: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री का एलान, दिसंबर में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 26 Sep 2022 11:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

 West Bengal TET 2022: राज्य में स्कूली शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) परीक्षा दो महीने में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
West Bengal TET to be held in December, announced Education minister
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु - फोटो : ANI

विस्तार

West Bengal Teacher Eligibility Test: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने सोमवार को कहा कि राज्य में स्कूली शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) परीक्षा दो महीने में आयोजित की जाएगी। बसु ने कहा कि टीईटी परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगी। टीईटी परीक्षा लिखित माध्यम से होंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम दुर्गा पूजा के तुरंत बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए तारीख की घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन


बसु ने कहा कि हम मेरे और प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के बीच अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से पहले होने वाली बैठक के बाद परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। बता दें कि हाल ही में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई थी। लगभग 200 टीईटी उम्मीदवार, जिन्होंने 2014 और 2016 की परीक्षाओं में क्वालीफाई किया था, लेकिन नौकरी नहीं पा सके, नौकरी की मांग को लेकर शहर के एस्प्लेनेड इलाके में गांधी प्रतिमा के सामने 520 दिनों से अधिक समय से धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

विसंगतियों को दूर करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे

बसु और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अगस्त में टीईटी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी और वादा किया था कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में विसंगतियों को दूर करने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगी। बाद में बसु ने सितंबर के पहले सप्ताह में टीईटी उम्मीदवारों से मुलाकात की और कहा कि सरकार भर्ती के लिए भविष्य की परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed