लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Madhyamik Exam 2023 Begin Tomorrow; 698628 students to appear Know WBBSE Exam 2023 Time Table

WBBSE Exam 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा कल से होगी, जानें कब-कौनसा पेपर?

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 06:56 PM IST
सार

West Bengal Madhyamik Exam Dates 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की ओर से गुरुवार, 23 फरवरी, 2023 से पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा शुरू की जाएगी।

West Bengal Madhyamik Exam 2023 Begin Tomorrow; 698628 students to appear Know WBBSE Exam 2023 Time Table
Board Exam 2023 Updates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

West Bengal Madhyamik Exam Dates 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की ओर से गुरुवार, 23 फरवरी, 2023 से पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा शुरू की जाएगी। पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 भाषा के प्रश्न-पत्रों के साथ शुरू होगी। पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम एवं प्रवेश-पत्र 2023 कक्षा 10वीं के सभी विषयों के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर उपलब्ध है।


WBBSE 10वीं परीक्षा 2023 एक ही पाली में सुबह 11:45 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षाएं चार मार्च, 2023 को समाप्त होंगी।

WBBSE Exam 2023: 6,98,628 परीक्षार्थी होंगे शामिल

WBBSE ने आधिकारिक वेबसाइट पर 13 फरवरी को कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2023 जारी किया। छात्रों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि दार्जिलिंग, कर्सियांग और कलिम्पोंग के 68 परीक्षा केंद्रों में 9,500 छात्र परीक्षा देंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 6,98,628 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। गांगुली ने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी होगी और बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2023 मई के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है।

 

WBBSE माध्यमिक परीक्षा कार्यक्रम 2023

पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं परीक्षा का कार्यक्रम 2023 नीचे दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट  wbbse.wb.gov.in से परीक्षा कार्यक्रम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सभी सुबह 11:45 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित की जाएंगी। बेहतर तैयारी के लिए छात्र अमर उजाला डॉट कॉम पर बोर्ड एग्जाम टिप्स पढ़ सकते हैं। 

 

WBBSE प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां

परीक्षा तिथि विषय का नाम
23 फरवरी, 2023 प्राथमिक भाषा
24 फरवरी, 2023 दूसरी भाषाएं
25 फरवरी, 2023 भूगोल
27 फरवरी, 2023 इतिहास
28 फरवरी, 2023 जीव विज्ञान
02 मार्च, 2023 गणित
03 मार्च, 2023 भौतिक विज्ञान
04 मार्च, 2023 वैकल्पिक ऐच्छिक विषय

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed