पश्चिम बंगाल: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं पर आज हो सकता है फैसला, सीएम ममता बनर्जी ले सकती हैं अहम निर्णय
- पश्चिम बंगाल सरकार बुधवार दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के कार्यक्रम पर निर्णय ले सकती है।
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले घोषणा की थी कि उच्च माध्यमिक परीक्षा जुलाई के अंत में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार बुधवार 3 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के कार्यक्रम पर निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले घोषणा की थी कि उच्च माध्यमिक परीक्षा जुलाई के अंत में होगी। वहीं, माध्यमिक परीक्षा अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। ऐसे में बुधवार यानी कि आज होने वाली एक बैठक के बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं एवं उनके कार्यक्रम पर घोषणा होने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि परीक्षा किन विषयों पर होगी, दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा की तारीख और अवधि पर निर्णय लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: सीबीएसई के बाद अब क्या राज्य बोर्ड भी रद्द करेगा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं? छात्र कर रहे मांग
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को देश में जारी कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके बाद काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
हालांकि, अभी पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने संबंधि कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। बोर्ड और सरकार अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन के पक्ष में है। वहीं, दूसरी तरफ सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित ही कई राज्य बोर्ड पहले ही दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर आंतरिक मूल्यांकन के जरिए छात्रों को पास करने की घोषणा कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें-राजस्थान बोर्ड : निरस्त हो सकती हैं आरबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, आज होगा अंतिम फैसला
अब जब सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है, तो ऐसे में कई राज्य बोर्डों पर भी बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने का दबाव होगा। हालांकि, अभी सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा में विद्यार्थियों को किस आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया के जरिए पास किया जाएगा इसकी घोषणा करना बाकी है। इससे पहले 14 अप्रैल को सीबीएसई ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी। जबकि, उस वक्त बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की गई थी। अब देखना यह है कि जिन राज्यों के बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द नहीं कि हैं वे क्या परीक्षाओं के आयोजन के पक्ष में निर्णय लेते हैं या फिर परीक्षाओं को रद्द करते हैं।
कमेंट
कमेंट X